'सोशल मीडिया तय नहीं कर सकता आपकी वैल्यू' ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग पर Katrina Kaif ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी नहीं होने देती हैं। इंटरनेट पर मिलने वाली आलोचना या ट्रोलिंग उनकी जिंदगी या मानसिक शांति को प्रभावित नहीं कर सकती।

'सोशल मीडिया तय नहीं कर सकता आपकी वैल्यू' ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी
'सोशल मीडिया तय नहीं कर सकता आपकी वैल्यू' ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी | Image: Instagram

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अदाकाराओं में से एक, कैटरीना कैफ अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, कुछ समय पहले गणेश पूजन के एक इवेंट के दौरान उन्हें उनके बढ़े हुए वजन के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। उस समय तो कैटरीना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
कैटरीना ने साफ शब्दों में कहा है कि वह सोशल मीडिया की बातों को अपनी निजी जिंदगी और व्यक्तिगत फैसलों पर हावी नहीं होने देतीं।

सोशल मीडिया तय नहीं कर सकता आपकी वैल्यू

हाल ही में लंदन में अपने ब्यूटी/कॉस्मेटिक ब्रांड की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने पहुंचीं कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए कि हम सोशल मीडिया के नैरेटिव या लोगों की राय से अपनी खुद की वर्थ तय न करें।'

एक्ट्रेस का मानना है कि अगर कोई इंसान इंटरनेट पर आने वाले हर कमेंट और राय को बहुत ज्यादा अहमियत देने लगेगा, तो यह उसकी सोचने-समझने और फैसले लेने की आजादी को पूरी तरह प्रभावित कर देगा।

ट्रोलिंग का जिंदगी पर असर न पड़ने देने का मंत्र

कैटरीना ने समझाया कि व्यक्तिगत रूप से वह सोशल मीडिया कमेंट्स और ट्रोलिंग से दूरी बनाकर रखना ही पसंद करती हैं। उनके मुताबिक, अगर वह ट्रोलिंग को अपने दिमाग पर हावी होने देंगी, तो इसका असर उनके दैनिक जीवन और करियर के फैसलों पर पड़ने लगेगा। इससे वह अपने जीवन में बेखौफ होकर सही निर्णय नहीं ले पाएंगी। इसी वजह से वह अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना ही बेहतर समझती हैं।

Advertisement

खुद का सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना जरूरी

जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि जीवन में कई ऐसे पल आएंगे जब पूरी दुनिया आपकी तारीफ करेगी और आपको सेलिब्रेट करेगी। लेकिन ऐसे मौके भी आएंगे जब कोई आपके साथ नहीं होगा और तब आपको खुद का सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ेगा। ट्रोलिंग, तारीफ और आलोचना ये सब लाइफ का ही एक अहम हिस्सा हैं, जिन्हें संतुलन के साथ स्वीकार करना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें - JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर बिमोल अकोईजाम को किया बर्खास्त, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद बड़ा फैसला

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड