Kartik Aaryan के गैराज में जुड़ी लग्जरी वैन, Mercedes V-Class की कीमत सुन रह जाएंगे हैरान

Kartik Aaryan Mercedes V-Class New Car: कार्तिक आर्यन ने अपने गैराज में नई लग्जरी वैन जोड़ी है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस गाड़ी की कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे फैंस।

Follow : Google News Icon  
kartik aaryan buys new Mercedes V Class
kartik aaryan buys new Mercedes V Class | Image: instagram

Kartik Aaryan Mercedes V-Class New Car: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी शानदार लाइफस्टाइल और लग्जरी कारों के शौक के लिए जाने जाते है। आउटसाइडर होने के बावजूद कार्तिक ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्टर ने अब अपने पहले से ही शानदार गैराज में एक और प्रीमियम गाड़ी एड कर ली है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने बेहद महंगी कार खरीदी है। आइए जानते हैं एक्टर की नई कार के बारे में।

कार कलेक्शन में जुड़ी नई लग्जरी गाड़ी

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास खरीदी है, जो अपनी लग्जरी और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। इस गाड़ी के आने से उनके गैराज का लेवल और भी हाई-एंड हो गया है। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट मानी जाती है जो आरामदायक और प्राइवेट ट्रैवल पसंद करते हैं।

कार की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस लग्जरी MPV की कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। भारत में इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 1.4 करोड़ से लेकर 1.7 करोड़ रुपये तक जाती है। इस कार में मिलने वाली कैप्टन सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एडवांस फीचर्स की वजह से ही सेलिब्रिटीज इसे अपनी पहली पसंद बनाते हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन से लेकर और भी बड़े स्टार्स भी इस कार के मालिक हैं। अब कार्तिक आर्यन भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कार्तिक आर्यन का कार कलेक्शन है बेहद शानदार

कार्तिक आर्यन के पास पहले से ही कई महंगी और पावरफुल गाड़ियां मौजूद हैं। जिनमें McLaren GT, Lamborghini Urus, Range Rover, BMW 5 Series और Mini Cooper शामिल हैं। अब नई V-Class के आने से उनके कलेक्शन में परफॉर्मेंस और कम्फर्ट का बेहतरीन बैलेंस बन गया है।

Advertisement

एक्टर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। इनमें ‘नागजिला’ और अनुराग बासु की एक अनटाइटल्ड म्यूजिकल फिल्म शामिल है। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: टॉलीवुड क्यों नहीं बना सकता 'धुरंधर' जैसी फिल्म? फिल्ममेकर ने खोली पोल

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड