मीठी रोटी और हॉलीवुड... इस वजह से करिश्मा का नाम 'लोलो' और करीना का नाम 'बेबो' रखा गया, सामने आई मजेदार वजह

Karisma Kapoor: ये तो सभी को पता है कि करिश्मा कपूर का निकनेम लोलो और करीना कपूर का निकनेम बेबो है। हालांकि, लोगों को इसके पीछे की कहानी नहीं पता।

Karisma Kapoor and Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर और करीना कपूर के निकनेम की कहानी | Image: instagram

Karisma Kapoor Lolo: कपूर खानदान हिंदी सिनेमा का एक ऐसा फिल्मी खानदान है जहां से हर कलाकार स्टार बनकर निकला है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, परिवार दशकों से लोगों का मनोरंजन करता आया है। इसके अलावा, कपूर खानदान की एक और खास बात है कि यहां सबके क्यूट निकनेम हैं। अब करिश्मा कपूर ने इसे लेकर मजेदार खुलासा किया है।

ये तो सभी को पता है कि करिश्मा कपूर का निकनेम लोलो और उनकी छोटी बहन करीना कपूर का निकनेम बेबो है। हालांकि, ज्यादातर फैंस को ये नहीं पता होगा कि दोनों बहनों को ये नाम मिले कैसे और किसने दिए। अब करिश्मा ने एक सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में इसके पीछे का राज खोला है।

करिश्मा कपूर-करीना को कैसे मिले लोलो-बेबो निकनेम?

करिश्मा कपूर पिछले हफ्ते ‘इंडियन आइडल 15’ में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं जहां उनके दादा और शोमैन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का जश्न मनाया गया। इसी दौरान, शो में किसी ने ‘हम साथ साथ हैं’ फेम एक्ट्रेस से पूछा कि उनका नाम लोलो रखने के पीछे की कहानी क्या है। 

करिश्मा कपूर का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो बताती हैं कि कैसे एक विदेशी एक्ट्रेस हुआ करती थीं जिनका नाम था जीना लोलो ब्रिगिडा, जहां से उनका नाम आया लोलो। साथ ही करिश्मा ने ये भी बताया कि उनकी मां सिंधी हैं और वो एक रोटी बनाती थीं जिसे मीठी लोली या लोलो भी बुलाया जाता था। वो उनके पिता रणधीर कपूर को काफी पसंद थी तो उन्होंने अपनी लाडली का नाम लोलो रख दिया।

Advertisement

आगे करिश्मा ने ये भी खुलासा किया कि करीना को बेबो नाम क्यों और किसने दिया। बीवी नंबर 1 स्टार ने कहा कि ‘जब बेबो आईं तो सबने सोचा कि उनका भी कोई फनी और क्यूट सा निकनेम होना चाहिए। सबके नाम थे जैसे डब्बू, चिंटू, चिंपू, लोलो तो पापा ने उसका नाम बेबो रख लिया’।

राज कपूर का निकनेम जानते हो आप?

करिश्मा ने ये भी बताया लीजेंड्री स्टार राज कपूर का भी एक निकनेम था जिसके बारे में कोई नहीं जानता। उनके मुताबिक, “आज तक नेशनल टीवी पर किसी को नहीं पता कि दादा जी का भी एक पेट नेम था। उनको राजे बुलाते थे, क्योंकि सब लोग कहते थे कि वह राज कुमार की तरह दिखते हैं। गोरे गोरे से नीली आंखें”।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Pushpa 2 Day 28: नए साल पर भी अल्लू अर्जुन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Stree 2 को इस मामले में चटाई धूल

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड