करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते हुए आया हार्ट अटैक, कुछ घंटे पहले ही किया था ऐसा पोस्ट
Sunjay Kapur Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वो 53 साल के थे और उन्होंने पोलो खेलते हुए दम तोड़ दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sunjay Kapur Passes Away: मशहूर पोलो प्लेयर और बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor ex-husband) के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया है। सामने आई जानकारी की माने तो, कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, जब उन्हें घुटन महसूस हुई। हार्ट अटैक आने के कारण उन्होंने 53 की उम्र में दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने घुटन के बाद गेम रोकने की रिक्वेस्ट की थी और फिर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। संजय एक पोलो टीम ऑरियस मैनेज कर रहे थे। एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने संजय कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया।
संजय कपूर का आखिरी पोस्ट
अपनी मौत के कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने 12 जून को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की भयानक खबर देखी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे”।
Advertisement
संजय कपूर ने 2003 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी रचाई थी और उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव संग सात फेरे ले लिए थे।