अपडेटेड 12 June 2025 at 23:46 IST
Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर छलका विक्रांत मेस्सी का दर्द, को-पायलट चचेरे भाई की प्लेन क्रैश में मौत
Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर अभिनेता विक्रांत मेस्सी का दर्द छलक उठा। प्लेन क्रैश में उनके चचेरे भाई की भी मौत हो गई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर अभिनेता विक्रांत मेस्सी का दर्द छलक उठा। प्लेन क्रैश में उनके चचेरे भाई क्लाइव कुंदर की भी मौत हो गई। बता दें, एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रही ती। टेकऑफ के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। इस घटना में विमान में सवार 242 यात्रियों में 241 की मौत हो गई। विक्रांत के चचेरे भाई इस विमान में को-पायलट थे।
विक्रांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी में यह जानकारी साझा की है। इंस्टाग्राम स्टोरीज उन्होंने लिखा, "आज अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय रूप से दुखद हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के लिए मेरा दिल टूट गया है। यह जानकर और भी दुख हुआ कि मेरे चाचा क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान पर काम करने वाले पहले अधिकारी थे।" उन्होंने आगे अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “भगवान आपको और आपके परिवार, चाचा और सभी गहराई से प्रभावित लोगों को शक्ति प्रदान करें।”
हादसे पर दुख जताते हुए एयर इंडिया के और से मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि देना की बात कही गई है साथ ही घायलों के पूरे इलाज की जिम्मेदारी भी टाटा ग्रुप ने ली है।
दुखद घटना से हम बहुत दुखी- टाटा ग्रुप
एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।
Advertisement
मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता- टाटा ग्रुप
टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के इलाज के खर्च को भी वहन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।
हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय रूपाणी की पत्नी 6 महीने से लंदन में थीं। बताया जा रहा है कि उनको वापस लाने के लिए ही वो वहां जा रहे थे। इसके लिए वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 में सवार हुए थे। यह फ्लाइट आज (12 जून) दोपहर करीब 1.40 बजे टेक ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही भयावह हादसे का शिकार हो गई।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 23:46 IST