अपडेटेड 12 June 2025 at 22:06 IST
Air India Plane Crash: अमित शाह बोले- PM मोदी ने हादसे की जानकारी ली, दिल्ली-मुंबई से रिलीफ फ्लाइट... प्लेन क्रैश के बड़े अपडेट्स
Air India Plane Crash: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में उन्होंने घायलों का हाल जाना।
- भारत
- 4 min read

अहमदाबाद में एयर इंडिया के दर्दनाक विमान हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। घटना के वक्त विमान में 242 यात्रियों में केवल एक शख्स की जिंदगी बच गई, लेकिन बाकी सभी लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल दहला देने वाली इस घटना के स्थान का मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने घटना को लेकर बैठक भी की, जिसमें उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया है।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद देश के गृहमंत्री ने मीडिया को संबोधित कर महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। अमित शाह की अध्यक्षता में जो बैठक हुई, उसमें गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें, अमित शाह जब घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "दोपहर एयर इंडिया की विमान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई। कई यात्रियों के हताहत होने की संभावनाएं हैं। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है... पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है। सबसे पहले मैं भारत सरकार, गुजरात सरकार, प्रधानमंत्री की ओर से हताहत हुए लोगों को प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 10 मिनट में ही भारत सरकार के पास सूचना पहुंच गई। तुरंत ही मैंने सभी से संपर्क किया। प्रधानमंत्री का भी फोन आया। भारत सरकार और गुजरात सरकार के सभी विभाग एक साथ होकर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।"
अस्पताल पहुंचे अमित शाह
बैठक करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अस्पताल भी पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने घटना के तमाम घायल व्यक्तियों का हालचाल जाना। बता दें, विमान का मलवा जिस बिल्डिंग पर गिरा, वह डॉक्टरों का हॉस्टल था। ऐसे में कई डॉक्टर भी घायल हो गए।
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उनको मिलकर आया हूं। मृत्यु का आकड़ा DNA परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद ही अधिकृत रूप से जारी होगा। घटना के तुरंत बार गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन की सारी इकाइयों को अलर्ट करते हुए मिलकर राहत बचाव का कार्य चालू किया। विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। जिससे तापमान इतना ऊंचा हो गया कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी यात्रियों के शव को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जितने यात्रियों के परिजन पहुंच गए हैं उनका DNA लेने का काम भी 2-3 घंटे में पूरा हो जाएगा। जिनके परिजन विदेश में हैं उनको सूचित कर दिया गया है।"
भारतीय रेलवे ने उठाया बड़ा कदम
बता दें, घटना के बाद भारतीय रेलवे ने दिल्ली और मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। भारी संख्या में लोग दिल्ली-मुंबई जाना चाहते हैं, इसलिए भारतीय रेलवे ने यह बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 22:06 IST