अपडेटेड 19 June 2025 at 12:34 IST

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का आज होगा अंतिम संस्कार, 7 दिन पहले हुआ था निधन; इस दिन रखी गई प्रेयर मीट

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। 12 जून को उनका निधन हो गया था।

Follow : Google News Icon  
Karisma Kapoor's Ex-Husband Sunjuy Kapur's Sudden Death While Playing Polo Is Beyond Shocking
Karisma Kapoor's Ex-Husband Sunjuy Kapur's Sudden Death While Playing Polo Is Beyond Shocking | Image: X

Karisma Kapoor EX-Husband Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को दुनिया को अलविदा कह गए। अब 7 दिन बाद आज, 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी एक प्रेस नोट के जरिये दी गई है।

संजय कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में किया जाएगा। इसके बाद 22 जून को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी जो दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी।

अंतिम संस्कार में बच्चों संग मौजूद रहेंगी करिश्मा

जानकारी के अनुसार, संजय को अंतिम विदाई देने के लिए करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मौजूद रहेंगी। वो मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

Uploaded image

प्रेयर मीट में करिश्मा के बच्चों के नाम 

संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक प्रेस नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी। इसमें लिखा है, 'जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।' प्रेयर मीट के नोट में शोकाकुल सदस्यों में करिश्मा कपूर के बच्चों के नाम भी शामिल है। इसमें संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया के साथ चारों बच्चों- समायरा, कियान, सफिरा, अजारियस के नाम लिखे हैं।

Advertisement

पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे संजय

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि वो एक पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे। जानकारी के मुताबिक, जब वो गार्ड्स पोले क्लब में पोलो खेल रहे थे तब उन्हें घुटन महसूस हुई। हार्ट अटैक आने के चलते उन्होंने 53 की उम्र में दम तोड़ दिया।

संजय कपूर ने की तीन शादियां

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए- समायरा और कियान। साल 2014 में करिश्मा और संजय की राहें जुदा हो गई थीं और साल 2016 तक आपसी सहमति से उनका तलाक फाइनल हो गया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी।

Advertisement

संजय ने तीन शादियां की और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। करिश्मा के बाद उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों का एक बेटा है।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर 'जेंटलमैन' बन छाए जॉन अब्राहम, महिला स्टाफ को देख किया कुछ ऐसा; जमकर हो रही तारीफ

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 June 2025 at 12:34 IST