अपडेटेड 19 June 2025 at 11:46 IST
John Abraham: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन कई ऐसे मौके होते हैं जब उन्हें स्पॉट कर लिया जाता है। ऐसे में उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी में होड़ मच जाती है। अब हाल ही में एयरपोर्ट से उनका एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है जो फैंस को इंप्रेस कर रहा है।
जॉन अब्राहम हमेशा से ही डाउन-टू-अर्थ इंसान रहे हैं। यही वजह है कि फैंस उनका बेहद सम्मान करते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वो अपने एक यंग फैन से हंसी-खुशी मिलते हैं और उनका लाया गुलदस्ता थैंक्यू बोलते हुए स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया कि महिला स्टाफ खुशी से झूम उठी।
दरअसल, वीडियो में जॉन अब्राहम एयरपोर्ट से कूल लुक में निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के बाहर आते ही उनका एक फैन फूलों का गुलदस्ता उन्हें भेंट करता है। एक्टर भी उसे नाराज नहीं करते और भेंट स्वीकार कर लेते हैं। वो फैन को धन्यवाद देते हैं और उससे चलते-चलते कुछ बातचीत करते हैं। इसके बाद एक्टर उससे पूछते हैं कि क्या वो गुलदस्ता वो महिला स्टाफ को दे सकते हैं? इस पर शख्स हामी भरता है। ऐसे में एक्टर वो गुलदस्ता महिला स्टाफ को दे देते हैं। महिला भी खुशी से एक्टर का शुक्रिया करती है।
अब ये पूरा नजारा इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हर कोई जॉन अब्राहम के इस अंदाज की तारीफ कर रहा है और वीडियो को रिपीट मोड पर देख रहा है। वहीं यूजर्स बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो सच में जेंटलमैन हैं। उन्होंने गुलदस्ता महिला को देने से पहले उससे पूछा।' एक यूजर ने लिखा, 'वो कोई गलती नहीं कर सकते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म में खलनायक, असल जिंदगी में इतना विनम्र।' एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने महिला का दिन बना दिया।' एक यूजर ने लिखा, 'ये बंदा पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलग है।' एक और ने लिखा, 'वो बहुत अच्छे इंसान है।' जहां कुछ लोगों ने जॉन को विनम्र बताया, तो वहीं अन्य ने उनके इस अंदाज की तारीफ की।
बता दें कि जॉन अब्राहम को आखिरी बार 'द डिप्लोमैट' में देखा गया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम की पाइपलाइन में राकेश मारिया की एक बायोपिक है। इस बायोपिक के साथ जॉन पहली बार रोहित शेट्टी के साथ काम करेंगे। ये फिल्म अगले साल की शुरुआत में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।
पब्लिश्ड 19 June 2025 at 11:46 IST