अपडेटेड 14 December 2025 at 18:19 IST

Lionel Messi Mumbai Event: करीना कपूर अपने बेटों तैमूर-जेह संग लियोनेल मेसी से मिलने को तैयार, एक्ट्रेस ने शेयर की झलक

Lionel Messi Mumbai Event: करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर और जेह की एक फोटो को शेयर की है। वह अपने बेटों को लेकर फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी से मुलाकात करने जा रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Lionel Messi Mumbai Event
Lionel Messi Mumbai Event | Image: Instagram

Lionel Messi Mumbai Event: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे तैमूर और जेह की एक तस्वीर शेयर की है। वह दोनों बेटों को लेकर फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी के जुड़े इवेंट में पहुंची हैं। तैमूर और जेह, लियोनल मेसी से पहले भी मिले हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

GOAT इंडिया टूर के लिए भारत पहुंचे मेसी

करीना कपूर खान आज यानी 14 दिसंबर को मुंबई में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मुलाकात करने जा रही हैं। इस खास मौके पर करीना के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान भी मौजूद रहेंगे। विश्व कप विजेता फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी इन दिनों अपने GOAT इंडिया टूर 2025 पर भारत आए हुए हैं। इस टूर के तहत वह देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट हैं। मुंबई के बाद मेसी दिल्ली में भी फुटबॉल फैंस से रूबरू होंगे। बता दें कि साल 2011 के बाद मेसी दूसरी बार भारत आए हैं।

तैमूर-जेह की फुटबॉल जर्सी ने खींचा फैंस का ध्यान

करीना कपूर ने इस खास मुलाकात से पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर और जेह की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों बच्चे फुटबॉल जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि तैमूर ने लियोनेल मेस्सी की जर्सी पहन रखी है। एक्ट्रेस के बेटे फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं, अक्सर उनको उनका फेवरेट गेम खेलते हुए करीना और सैफ के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देखा जाता है।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। करीना को आखिरी बार हंसल मेहता की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में देखा गया था। इसके अलावा साल 2024 में वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अवनी बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना अजय देवगन के साथ 'गोलमाल फाइव' में भी दिखाई दे सकती हैं, जिसमें सारा अली खान के शामिल होने की भी चर्चा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar की कास्टिंग ने लगा डेढ़ साल का समय? मुकेश छाबड़ा ने खोले राज

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 December 2025 at 18:19 IST