'उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत...', कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय के कांस लुक पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Kangana Ranaut Instagram: कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय के कांस लुक से जुड़ी हुई एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kangana Ranaut Instagram: कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर जहां फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने उनकी उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ऐश्वर्या के समर्थन में सामने आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय ने स्टोरी शेयर करते हुए ट्रोलर्स को खरी- खोटी सुनाई है।
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का लुक
हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। क्लोजिंग सेरेमनी में उनकी एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या के स्टाइल और कॉन्फिडेंस की लोगों ने खूब सराहना की, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
ऐश्वर्या के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत
अब ऐश्वर्या राय को ट्रोल होते देख कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। कंगना ने ऐश्वर्या की ब्लू गाउन वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अगर लोगों को उम्रदराज महिलाओं को रेड कार्पेट पर देखने की आदत नहीं है तो अब आदत डाल लेनी चाहिए। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि फैशन और स्टाइल आत्म अभिव्यक्ति का जरिया है और कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती है। उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और जो लोग उन्हें जज कर रहे हैं, उन्हें पहले खुद को देखना चाहिए।
आराध्या बच्चन ने भी किया कांस 2026 में डेब्यू
इस बार कांस 2026 फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंचीं थीं। खास बात यह रही कि आराध्या ने भी रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया है। रेड गाउन में आराध्या और पिंक गाउन में ऐश्वर्या की जोड़ी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
Advertisement
कंगना रनौत वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन मनोज तपाडिया ने किया है और यह 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।