Aaj Ka Rashifal: 25 मई को नौकरी, पैसा और प्यार में इन राशियों को मिलेगी सफलता, कुछ लोगों के बढ़ सकते हैं खर्च, पढ़ें पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: आज मई 25 है, इस दिन कई राशियों की नौकरी लगने की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्यार और पैसा भी मिल सकता है। लेकिन कई राशियों के खर्च बढ़ सकते हैं। पढ़ें पूरा राशिफल।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: आज यानि 25 मई सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई खुशियां और सफलता लेकर आने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलने वाला है। कुछ लोगों को करियर और धन से जुड़े मामलों में फायदा होगा, तो कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस दिन शिव पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का हाल।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं॰ नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में विवाद से दूर रहें और जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। कारोबार में बड़ा फायदा मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऑफिस में ज्यादा जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार को समय कम दे पाएंगे और शाम तक थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से सोचे गए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा जिससे बड़े काम पूरे हो सकते हैं। मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के संकेत हैं। बिजनेस में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। खानपान पर ध्यान रखें वरना पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को मानसिक शांति और सम्मान मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए फिजूल खर्च से बचें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तों में तनाव से बचने के लिए दूसरों के मामलों में दखल न दें। आंखों और नींद से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। लेकिन पैसे खर्च करने में आपको सावधान रहना पड़ेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।