Kangana Ranaut संग वांगा ने जताई काम करने की इच्छा, तो एक्ट्रेस क्यों बोलीं- आपकी फिल्में पिट जाएंगी
Kangana Ranaut on Sandeep Reddy Vanga: कंगना ने संदीप रेड्डी वांगा को खरी खोटी सुनाते हुए साफ कर दिया है कि वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kangana Ranaut on Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है लेकिन लोगों की आलोचनाओं से खुद को बचा नहीं पाई। इंडस्ट्री के कई लोगों ने फिल्म को लेकर सवाल उठाए जिनमें कंगना रनौत भी शामिल थीं। अब रेड्डी ने तेजस स्टार के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाए गए हिंसक और एडल्ट कंटेंट को कुछ लोगों ने पसंद नहीं किया। बहुत से लोगों ने आरोप लगाया कि इसके जरिए फिल्ममेकर ‘स्त्रीद्वेष को बढ़ावा’ दे रहे हैं। कंगना ने कहा था कि ‘एनिमल जैसी फिल्मों का हिट होना उनके लिए बहुत निराश करने वाला है जिन्होंने महिला सशक्तिकरण फिल्मों के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी है’।
कंगना रनौत के साथ काम करना चाहते हैं संदीप रेड्डी वांगा
कबीर सिंह फेम डायरेक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म को मिल रही आलोचना पर रिएक्ट किया। इस दौरान, उन्होंने कंगना के रिएक्शन पर भी जवाब दिया है। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की और उनकी फिल्म ‘क्वीन’ की जमकर तारीफ की। हालांकि, कंगना ने उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए साफ कर दिया है कि वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वांगा कहते हैं- “अगर मौका मिला और वह किसी रोल में फिट बैठती हैं तो हां मैं उनके साथ काम जरूर करूंगा। उन्हें कहानी नरेट करूंगा। मुझे ‘क्वीन’ और बहुत सारी फिल्मों में उनका काम काफी पसंद आया। अगर वह ‘एनिमल’ के बारे में नेगेटिव कमेंट दे रही हैं तो मुझे बुरा नहीं लगा। उनका काम इतना देखा है मैंने तो मुझे गुस्सा नहीं आया”।
Advertisement
कंगना रनौत ने क्यों ठुकराया संदीप रेड्डी वांगा का ऑफर?
अब धाकड़ फेम एक्ट्रेस ने अपने एक्स हैंडल के जरिए वांगा के बयान पर रिएक्ट किया है। उन्होंने डायरेक्टर से उन्हें काम ना देने की रिक्वेस्ट की और कहा कि ‘उनके अल्फा मेल हीरोज फेमिनिस्ट हो जाएंगे’।
कंगना ने लिखा कि “समीक्षा और आलोचना एक चीज नहीं होती और हर तरह की कला की समीक्षा और इसपर चर्चा होनी चाहिए। ये एक मामूली बात है। संदीप जी ने जैसे मेरे रिव्यू पर मुस्कुराते हुए मेरे प्रति आदर का भाव दिखाया, ऐसा कहा जा सकता है कि वो सिर्फ मर्दाना फिल्में ही नहीं बनाते, बल्कि उनके तेवर भी मर्दाना हैं। थैंक्यू सर”।
Advertisement
उन्होंने आगे लिखा- “लेकिन प्लीज मुझे कभी कोई रोल मत देना, नहीं तो आपके अल्फा मेल हीरोज फेमिनिस्ट हो जाएंगे और फिर आपकी फिल्में भी पिट जाएंगी। आप ब्लॉकबस्टर बनाओ, फिल्म इंडस्ट्री को आपकी जरूरत है”।
समीक्षा और निंदा एक नहीं होते, हर तरह की कला की समीक्षा और चर्चा होनी चाहिए यह एक सामान्य बात है ।
संदीप जी ने जैसे मेरी समीक्षा पे मुस्कुराते हुए मेरे प्रति आदर का भाव दिखाया, ये कहा जा सकता है की वो सिर्फ़ मर्दाना फ़िल्में ही नहीं बनाते, उनके तेवर भी मर्दाना हैं, धन्यवाद सर 🙏… https://t.co/qi2hINWYcu— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 5, 2024