Animal के डायरेक्टर के कमेंट पर बरसीं Kiran Rao, बोलीं- ‘इतनी दिक्कत है तो Aamir Khan से बात करें’
Kiran Rao on Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा ने आमिर खान और उनकी एक्स-वाइफ किरण राव को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसपर वह भड़क उठी हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kiran Rao on Sandeep Reddy Vanga: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) रिलीज के समय से ही अपने कुछ सीन्स को लेकर कंट्रोवर्सी में फंसी हुई है। फिल्म को लेकर तो इंडस्ट्री में भी दो साइड बंट गए हैं। हालांकि, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा लगातार अपनी फिल्म का बचाव कर रहे हैं। इसी दौरान, उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी एक्स-वाइफ किरण राव को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसपर वह भड़क उठी हैं।
किरण राव ने हाल ही में फिल्मों में दिखाए जाने वाले स्त्रीद्वेष (misogynistic) को लेकर बात की थी जिसे वंगा की फिल्मों पर निशाना के तौर पर देखा जा रहा था। अब कबीर सिंह फेम डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में इन आरोपों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनके काम पर कमेंट करने से पहले किरण को आमिर खान की फिल्में देख लेनी चाहिए।
संदीप रेड्डी वांगा के कमेंट पर भड़कीं किरण राव
अब राव ने वांगा के कमेंट पर रिएक्शन दिया है और कहा कि वह केवल फिल्मों में दिखाए जाने वाले स्त्रीद्वेष को लेकर बोल रही थीं, उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कभी वांगा की फिल्में देखी ही नहीं हैं।
किरण राव के मुताबिक, “मैंने इस बारे में कई बार और कई प्लेटफॉर्म पर बात की है लेकिन कभी किसी फिल्म का नाम नहीं लिया। बात केवल एक फिल्म की नहीं है, बल्कि इस मुद्दे की है जिसके खिलाफ मैं हमेशा आवाज उठाती रहूंगी। तो मिस्टर वांगा को ऐसा क्यों लग रहा है कि मैं उनकी फिल्मों के बारे में बात कर रही हूं। आपको उनसे पूछना पड़ेगा क्योंकि मैंने आज तक उनकी कोई फिल्म नहीं देखी है। मैंने कभी किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है”।
Advertisement
‘आमिर खान से खुद बात करें संदीप रेड्डी वांगा’
राव ने आगे कहा- “आमिर उन कुछ लोगों में से एक हैं जिन्होंने अपने गाने ‘खंबे जैसी खड़ी है’ के लिए माफी मांगी थी जिसकी वांगा बात कर रहे हैं। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अपने काम को लेकर इस तरह माफी मांगते हैं अगर उन्हें लगता है कि उनका काम दिक्कत भरा है। तो मुझे लगता है कि आमिर उन लोगों में से हैं जिन्होंने आगे आकर एक क्रिएटिव इंसान के नाते अपने काम की जिम्मेदारी ली और इतने लोगों के आगे माफी मांगी, जो वाकई सराहनीय है”।
राव ने आगे वांगा से कहा कि अगर उन्हें आमिर के काम से दिक्कत है तो सीधा उन्हीं से बात करें। उनके मुताबिक, ‘मैं आमिर या उनके काम के लिए जिम्मेदार नहीं हूं। तो मैं चाहूंगी कि मिस्टर वांगा अपने सवाल सीधा आमिर से ही करें’।