नेमप्लेट विवाद में सूद Vs रनौत! सोनू ने ऐसा क्या कहा कि बिगड़ गईं कंगना, बोलीं- हलाल को मानवता से…

Kangana Ranaut: सोनू सूद ने नेमप्लेट विवाद पर रिएक्ट करते हुए कुछ पोस्ट किया था जो कंगना रनौत को पसंद नहीं आया है। उन्होंने एक्टर पर निशाना साधा है।

Kangana Ranaut on Sonu Sood
कंगना रनौत और सोनू सूद | Image: instagram

Kangana Ranaut on Sonu Sood: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब कांवड़ रूट पर आने वाली सभी दुकानों को बाहर नेमप्लेट लगानी होगी। इस आदेश पर सियासी विवाद छिड़ गया है जिस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, शायद उनका बयान एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को पसंद नहीं आया है।

दरअसल, सोनू सूद ने नेमप्लेट विवाद पर रिएक्ट करते हुए कुछ घंटे पहले अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था और लिखा था कि ‘हर दुकान पर केवल एक नेमप्लेट होनी चाहिए और वो है मानवता’। अब उनके इस ट्वीट पर बॉलीवुड क्वीन ने भी बड़ा बयान दिया है।

नेमप्लेट विवाद पर सोनू सूद के ट्वीट पर कंगना का तंज

सोनू सूद के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उनके मानवता के स्टैंड को सराहा है, वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जो उनके पोस्ट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इनमें अब कंगना का नाम भी शामिल हो गया है।

सोनू सूद ने योगी सरकार के फैसले का विरोध किया तो कंगना ने सोनू सूद को दो टूक सुनाते हुए लिख दिया- “सहमत हूं। हलाल को 'मानवता' से रिप्लेस किया जाना चाहिए”।

Advertisement

जब सोनू सूद ने दिया एक ट्रोल को जवाब

इसके अलावा, एक एक्स यूजर ने भी सोनू के पोस्ट का विरोध करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दिख रहा था कि कैसे एक ढाबे में आदमी थूक लगाकर रोटियां सेंक रहा था। इसके साथ उसने कैप्शन में लिखा- ‘थूक लगाई रोटी सोनू सूद को पार्सल की जाए ताकि भाईचारा बना रहे’। 

अब इस पोस्ट पर सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- “हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई। बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः राम ने शबरी के झूठे बेर खाए…नेमप्लेट विवाद पर सोनू सूद के ट्वीट से बवाल, थूक लगाई रोटी का दिया जवाब

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड