'मुझे लगा भगवान बेहोश हो गए, पृथ्वी हिल गई'; सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी पर खूब रोईं कंगना रनौत
Kangana Ranaut on Sadhguru Surgery: कंगना रनौत ने सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी पर बात करते हुए कहा कि वह बहुत परेशान हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kangana Ranaut on Sadhguru Surgery: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) की हाल ही में इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी हुई है। उन्हें तीन हफ्ते से ब्लीडिंग हो रही थी। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी हेल्थ पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि वह काफी परेशान हैं।
आपको बता दें कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव के करीब तीन हफ्तों से सिर में ब्लीडिंग हो रही थी लेकिन वह इसके लक्षणों को नजरअंदाज करते रहे। फिर जब अचानक उनके सिर में जोर का दर्द हुआ तो उनकी MRI की गई। रिपोर्ट में पता चला कि ब्लीडिंग दिमाग के बाहर और खोपड़ी के अंदर हो रही थी। फिर उनकी इमरजेंसी में ब्रेन सर्जरी की गई।
सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी को लेकर दुखी हुईं कंगना रनौत
क्वीन फेम एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया के जरिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हेल्थ को लेकर चिंता जताई है। सद्गुरु की तबीयत फिलहाल बेहतर है। दुनियाभर से उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कंगना ने भी उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “जब मैंने आज सद्गुरु को ICU बेड पर देखा तो उनकी अस्तित्व की नश्वरता का एहसास हुआ। इससे पहले मुझे कभी ख्याल नहीं आया था कि वह हमारे जैसे ही हड्डियां, खून, मांस से बने हैं। मुझे लगा जैसे भगवान बेहोश हो गए, पृथ्वी हिल गई, आकाश ने मुझे छोड़ दिया हो। मुझे लग रहा है कि मेरा सिर घूम रहा है। मैं इस वास्तविकता को समझ नहीं पा रही हूं और इस पर यकीन नहीं करना चाहती लेकिन आज मैं टूट गई हूं”।
Advertisement
“सद्गुरु अगर जल्दी ठीक नहीं हुए तो…”
उन्होंने आगे लिखा- “आज लाखों लोग मेरे जैसा दुख महसूस कर रहे होंगे। मैं अपना दर्द आप सबके साथ बांटना चाहती हूं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही। वो जल्दी ठीक हो जाने चाहिए वर्ना सूरज नहीं उगेगा, पृथ्वी नहीं हिलेगी। यह पल निर्जीव और स्थिर लटका हुआ है…”।
इससे पहले भी कंगना ने सद्गुरु का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि वह स्तब्ध हैं। सद्गुरु इतने दर्द में भी महाशिवरात्रि समेत कई इवेंट आयोजित करते रहे।
Advertisement
I am numb since I got to know about it from Radhe, Sadguru ji not only hosted massive Shivratri event in that excruciating pain but also refused to skip any meeting or summit… Get well soon, we are nothing without you @SadhguruJV #Sadhguru https://t.co/1JEyLvVNvK
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 20, 2024