अपडेटेड 22 October 2024 at 12:54 IST

छींटदार को-ऑर्ड सेट में दिखीं काजोल, बड़े अंदाज में बोलीं रूम सर्विस प्लीज

एक बार फिर काजोल ने फैंस को चौंका दिया है, इस बार वो रूम सर्विस प्लीज कहती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री बिस्तर पर आराम फरमाती देखी जा सकती हैं। इस दौरान काजोल ने छींटदार को-ऑर्ड सेट पहन रखा है।

Kajol
काजोल | Image: instagram

फिल्म जगत पर राज करने वाली अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट के साथ प्रशंसकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं। ‘कुछ-कुछ होता है’ अभिनेत्री का हर अंदाज पिछले से कुछ अलग और रिफ्रेशिंग होता है। एक बार फिर काजोल ने फैंस को चौंका दिया है, इस बार वो रूम सर्विस प्लीज कहती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री बिस्तर पर आराम फरमाती देखी जा सकती हैं। इस दौरान काजोल ने छींटदार को-ऑर्ड सेट पहन रखा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने हैशटैग लगाते हुए अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी है। उन्होंने दो पत्ती, जयपुर डायरिज, थिंग ऑफ ब्यूटी लिखा।

काजोल जल्द ही दो पत्ती, महाराग्नि और सरजमीन में भी नजर आएंगी। उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था।

काजोल की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। ‘फना’ अभिनेत्री शेयर की गई तस्वीरों में से एक में चश्मे को बड़े अंदाज में घुमाती नजर आ रही हैं।

Advertisement

काजोल की गिनती ना केवल फिल्म जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती है बल्कि उन्हें नेचुरल अभिनेत्री भी कहा जाता है। फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाली काजोल ने 1992 में राहुल रवैल की बेखुदी से डेब्यू किया था।

काजोल अक्सर बेबाकी के साथ अपने राय रखती हैं, निजी हो या पेशेवर मुद्दे। सब पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। काजोल ने करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त: द हिडन ट्रुथ, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, प्यार तो होना ही था, फना, माई नेम इज खान, जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। काजोल और कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। दो पत्ती का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Shubman Gill पर आया 30 साल बड़ी एक्ट्रेस का दिल? 'हुकअप' करने को लेकर कहा कुछ ऐसा, VIDEO VIRAL

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 12:54 IST