Dussehra की शुभकामना देते हुए Kajol ने कर दी ये गलती, कैमरे में हुआ कैद; फिर भी फैंस लुटा रहे प्यार
Dussehra के खास मौके पर एक्ट्रेस काजोल फैंस को शुभकामनाएं दे रही थीं, तभी उनसे एक गलती हो जाती है, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kajol Viral Video: हर साल दुर्गा महोत्सव के दौरान कालोज के कई सारे वीडियो और फोटो सामने आते रहते हैं। इस साल भी दुर्गा पूजा (durga puja) की शुरुआत से ही एक्ट्रेस की लगातार कोई न कोई वीडियो सामने आ रही है। वहीं दशहरे (Dussehra) के खास मौके पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन वीडियो में वह एक गलती कर बैठती हैं, जो कैमरे में कैद हो जाती है। हालांकि एक्ट्रेस (Kajol) की इस गलती पर फैंस उन्हें ट्रोल करने की बजाय उनपर प्यार लुटा रहे हैं।
काजोल (Kajol) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान वह फैंस को दशहरे (Dussehra Wishes ) की शुभकामना दे रही है, लेकिन वीडियो के आखिरी में वह एक गलती करती हैं, जो रिकॉर्ड हो जाता है।
काजोल ने मानी अपनी गलती
काजोल ने इंस्टाग्राम अकाउंट (Kajol Instagram Account) पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए रुक जाती हैं और फिर अगले ही पल मजाकिया फेस बना लेती हैं। हालांकि इसके बाद वह दुबारा से बोलती है 'सभी को दशहरे की शुभकामनाएं।' (Dussehra Wishes ) वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपनी गलती मानते हुए लिखा, 'सभी को दशहरा की शुभकामनाएं! आउटटेक शामिल है।' वहीं फैंस भी एक्ट्रेस की इस गलती पर उन्हें ट्रोल करने की बजाय उनपर प्यार लुटा रहे हैं।
हर साल करती हैं दुर्गा पूजा का आयोजन
आपको बता दें कि हर साल काजोल दुर्गा पूजा (Kajol Viral Video) में शामिल होती है और इस दौरान बहुत ही बिजी रहती हैं। इस बार भी उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ सांताक्रूज में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन (North Bombay Sarbojanin in Santa Cruz) दुर्गा पूजा महोत्सव को बड़ी ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। वहीं दुर्गा पूजा के दौरान एक्ट्रेस के कई वीडियोज और फोटोज सामने आए जिसमें वह कई बार गुस्से में भी नजर आईं।
Advertisement
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आईं थीं काजोल
काजोल आखिरी बार 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई दी थीं। उनके आगामी प्रोजेक्ट में 'दो पत्ती', 'सरजमीन' और फिल्म 'महाराग्नि- क्वीन ऑफ क्वींस' शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… Ratan Tata के निधन पर Anushka Sharma का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, लोगों ने इस यंग मैन से जोड़ा