अपडेटेड 8 November 2024 at 23:59 IST

'डेंजर लंका बनने का यह सफर...', Singham Again में भरोसा जताने के लिए Arjun ने जताया Rohit का आभार

Arjun Kapoor ने रोहित शेट्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रोहित ने उन पर तब भरोसा किया, जब कई लोग हिचकिचा रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर ने जताया रोहि का आभार | Image: instagram

Arjun Kapoor Expressed Gratitude To Rohit Shetty: रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम फ्रेंचाइजी की 'सिंघम अगेन' (Singham Again) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं इस फिल्म में खूंखार विलेन बनकर सालों बाद सफलता का स्वाद चख रहे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सिंघम अगेन की सफलता से इतना गदगद है कि उन्होंने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का आभार जताया है।

अर्जुन कपूर के करियर (Arjun Kapoor Career) के लिए 'सिंघम अगेन' संजीवनी साबित हुई है। दरअसल, साल 2017 से एक्टर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए थे। हालांकि रोहित की फिल्म में विलेन का रोल निभाकर उन्होंने अपने डूबते करियर को बचा लिया है। वहीं इस बीच एक्टर ने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया है।

'रोहित शेट्टी ने अर्जुन पर तब भरोसा जताया जब...'

अर्जुन कपूर सिंघम अगेन की सफलता (Singham Again Success) के बीच सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया है। अर्जुन ने लिखा, 'रोहित ने उन पर तब भरोसा जताया, जब कई अन्य लोग हिचकिचा रहे थे।'

डेंजर लंका ने शेयर की Singham Again के पर्दे के पीछे की फोटो

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि अर्जुन और रोहित एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक क्लिप में रोहित अर्जुन के कपड़ों पर खून लगाते हुए उनके किरदार डेंजर लंका को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं। दूसरे में रोहित अर्जुन कपूर के किरदार को मेकअप टच देते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में अर्जुन (Arjun Kapoor) डेंजर लंका के किरदार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

'कभी-कभी डायरेक्टर का भरोसा ही काफी होता है'

'इश्कजादे' (Ishaqzaade) एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सही समय पर परफेक्ट रोल एक ऐसे डायरेक्टर के साथ जो आप पर विश्वास करता हो... कभी-कभी बस इतना ही काफी होता है। जब बहुत से लोग तैयार नहीं थे, तब उन्होंने मुझ पर जो भरोसा दिखाया उसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने मुझे ऐसा किरदार निभाने के लिए दिया जो उनके विजन के इतना करीब था जिसे दर्शकों ने पसंद किया। डेंजर लंका (Danger Lanka) बनने का यह सफर किसी कमाल से कम नहीं रहा। सेट पर हर पल को अविस्मरणीय बनाने के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सर और टीम का शुक्रिया। मैं यह सब फिर से करना चाहूंगा।'

रोहित शेट्टी की 100 करोड़ा का आंकड़ा पार करने वाली 10वीं फिल्म

अर्जुन (Arjun) ने आगे लिखा, 'मैं दर्शकों का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे इस किरदार पर प्यार लुटाया है।" आपको बता दें कि 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी हैं। यह शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। रामायण से प्रेरित यह फिल्म गत 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी की ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 10वीं और सबसे कम समय में ऐसा करने वाली फिल्म बन गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… बाहों में बाहें डाले Virat और Anushka का ये लुक ढा रहा कहर, स्टाइलिश अंदाज में कपल ने शेयर की फोटो

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 November 2024 at 23:59 IST