बाहों में बाहें डाले Virat और Anushka का ये लुक ढा रहा कहर, स्टाइलिश अंदाज में कपल ने शेयर की फोटो

Virat Kohli और Anushka Sharma इन दिनों मुंबई आए हुए हैं। इसी बीच स्टार कपल की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli-Anushka Sharma
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा | Image: instagram

Virat Kohli-Anushka Sharma In Mumbai: पिछले कुछ समय से विराट कोहली ( Virat Kohli ) और अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) अपने-अपने काम से ब्रेक लेकर लंदन शिफ्ट हो गए हैं और वहीं पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि इन दिनों स्टार कपल इंडिया आया हुआ है और हाल ही में मुंबई ( Mumbai ) में स्पॉट किया गया। इस दौरान विराट-अनुष्का (Virat-Anushka In Mumbai) एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आए। जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेटे अकाय के जन्म से ही लंदन में रह रही हैं। हालांकि इन दिनों वह मुंबई आई हुईं हैं। जहां वह पति विराट कोहली (Virat Kohali) संग सांता क्रूज एरिया में स्पॉट हुईं। इस दौरान इन दोनों का लुक काफी स्टालिश नजर आया और दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। वहीं एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को दीवाना बना रहा है।

Virat-Anushka का दिखा बेहद स्टाइलिश लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विराट-अनुष्का के लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस को व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम में देखा जा सकता है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं विराट कोहली मैरून टीशर्ट और डेनिम पहने नजर आए। जिसमें वहे बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

साल की हुई Neha Dhupia की लाडली मेहर

जानकारी के मुताबिक सांता क्रूज एरिया में स्टार कपल स्पॉट हुआ, जहां उन्होंने पैपराजी को एक के बाद एक कई सारे पोज दिए। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दोनों बाहों में बाहें डाले भी दिखाई दिए। आपको बता दें कि ये स्टार कपल नेहा धूपिया की बेटी मेहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था, जो अब 4 साल की हो चुकी है।

Advertisement

बेटे के जन्म के बाद लंदन में सेटल हो गईं अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल अपने दूसरे बच्चे यानी बेटे अकाय को फरवरी के महीने में लंदन में जन्म दिया था। वहीं अकाय (Akay) के 6 महीने पूरे होने पर एक्ट्रेस परिवार संग इंडिया वापस लौटी थी, जिसके बाद उन्होंने यह अनाउंस किया था कि अब वह लंदन में सेटल हो रहे है। वहीं इस बीच विराट और अनुष्का भारत आए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें… बर्थडे के 3 दिन बाद अथिया ने दी गुड न्यूज, शादी से प्रेग्नेंसी तक का सफर...

Advertisement
Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड