अपडेटेड 5 March 2024 at 17:03 IST

कभी बिपाशा पर जान छिड़कते थे जॉन अब्राहम, ब्रेकअप के बाद प्रिया को बनाया हमसफर, जानिए कौन हैं वो?

John-Priya: जॉन की पत्नी प्रिया रुंचल आमतौर पर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। दोनों कम ही एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते देखा जाता हैं।

Follow : Google News Icon  
John Abraham Priya runchal
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल | Image: Instagram

John Abraham wife Priya Runchal: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट में बॉलीवुड के सितारों का । मेला। बॉलीवुड के तमाम सितारे इस जश्न में शिरकत कीं। बॉलीवुड के हैडसंम हंक जॉन अब्राहम अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन में अपनी वाइफ प्रिया रुंचल के साथ पहुंचे।

प्रिया ने खुद इंस्टाग्राम पर इस इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वो और जॉन एथनिक आउटफिट में पोज देते नजर आ रहे हैं।

जॉन की पत्नी प्रिया रुंचल आमतौर पर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। दोनों कम ही एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते देखा जाता हैं। ऐसे में जब इस इवेंट से प्रिया ने तस्वीरें साझा की, तो इसे देख फैंस काफी खुश हुए।

कौन हैं प्रिया रुंचाल?

प्रिया रुंचाल फाइनेंशियल एनालीस्ट और एक बैंकर हैं। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उनका जन्म हुआ था। उनके इंस्टाग्राम को देखने पर मालूम चलता है कि उन्हें फिटनेस और एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। प्रिया को लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद हैं। उन्हें जॉन के साथ पब्लिक इवेंट में काफी कम देखा जाता है। प्रिया भले ही फिल्मी दुनिया से नाता नहीं रखती हों। फिर भी फैशन और स्टाइल के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है।

Advertisement

बिपाशा को जॉन ने किया था 9 साल तक डेट

एक समय ऐसा था जब जॉन अब्राहम की बिपाशा बसु संग जोड़ी हर तरफ छाई रहती थी। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को करीब 9 सालों तक डेट किया था। हालांकि फिर उनका रिश्ता टूट गया। बिपाशा से ब्रेकअप के साथ जॉन अब्राहम के टूटे दिल को प्रिया ने संभाला। इसके बाद जॉन ने उन्हें ही अपना हमसफर बनाने का फैसला ले लिया।

कैसे हुई प्रिया और जॉन की मुलाकात?

कहा जाता है कि प्रिया रुंचाल मुंबई के उसी जिम में आती-जाती थीं, जिसमें जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु वर्कआउट करते थेय़ उस दौरान जॉन और प्रिया सिर्फ दोस्त बने, लेकिन जब जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हुआ तो वह धीरे-धीरे प्रिया के करीब होते चले गए।

Advertisement

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल ने साल 2014 में बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की थीं। एक्टर ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी शादी का खुलासा किया था।

हालांकि शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी इस कपल का कोई बच्चा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बच्चा नहीं चाहता है। हालांकि अपने पालतू जानवर से बेइंतहा प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth ने अंबानी बैश में पहुंचते ही ऐसा क्या कर दिया? सोशल मीडिया पर भड़के लोग



 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 16:35 IST