Kriti Sanon Ad Raw: GIVA ने हटाया कृति सेनन के रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों पर मचे बवाल के बाद कंपनी का फैसला
GIVA ने एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाला विज्ञापन अपने सभी प्लेटफार्म से हटा लिया है। एक्ट्रेस के कपड़ों पर भारी ट्रोलिंग होने के बाद कंपनी से इसे हटाने का फैसला लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड जीवा (GIVA) का कृति सेनन वाला विज्ञापन विवादों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर ऐड में अभिनेत्री के कपड़ों को लेकर तीखी आलोचना होने के बाद ब्रांड ने बड़ा फैसला लिया है। GIVA ने इस ऐड को अपने सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। विज्ञापन में कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं, जिसे कई यूजर्स ने ‘रिवीलिंग’ बताया। लोगों का कहना था कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए इस तरह के कपड़े सहीं नहीं हैं।
एक्ट्रेल के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सिलसिला बढ़ता गया और मामला इतना गरमा गया कि अभिनेत्री कंगना रनौत भी इस विवाद में कूद पड़ीं। उन्होंने इस राखी ऐड को लेकर कृति सेनन की आलोचना की। दिलचस्प बात यह है कि विज्ञापन हटाने से एक दिन पहले ही कृति सेनन ने अपने आउटफिट का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया था। बावजूद इसके ब्रांड ने ऐड वापस लेने का फैसला कर लिया।
GIVA ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
फैसले की जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया, "हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था। सम्मान के तौर पर, हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।"
क्यों मचा ऐड को लेकर बवाल?
दरअसल, कृति सेनन जिस ऐड के लिए ट्रोल हो रही हैं, उसमें वो आइवरी कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने डीप-नेक वाला ब्रालेट ब्लाउज और केप पहना है। वीडियो में वो भाई के अलावा कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। इस लुक के लिए जहां उन्हें तारीफ मिली, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताया। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं का हवाला देते हुए उनके पहनावे पर सवाल उठाए।
Advertisement
एक्ट्रेस का ट्रोलर्स को जवाब
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, "त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं होता; यह उन भावनाओं और परंपराओं के महत्व में होता है जिन्हें आप मानते हैं। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता है। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! "
यह भी पढ़ें: 'परंपरा नेकलाइन में नहीं होती...' ट्रोलर्स पर भड़कीं कृति सेनन, रक्षाबंधन ऐड लुक पर तोड़ी चुप्पी