'परंपरा नेकलाइन में नहीं होती...' ट्रोलर्स पर भड़कीं कृति सेनन, रक्षाबंधन ऐड लुक पर तोड़ी चुप्पी
कृति सेनन ने हाल ही में अपने एक विज्ञापन को लेकर हो रही तीखी ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और अपना पक्ष साफ किया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में अपने एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। इस विवाद में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी उन पर निशाना साधा था। अब कृति ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स और आलोचकों को करारा जवाब दिया है। कृति ने हाल ही में एक मशहूर ब्रांड के लिए रक्षाबंधन थीम पर आधारित विज्ञापन शूट किया था। विज्ञापन में कृति इंडो-वेस्टर्न पहने नजर आईं, जिसे कई लोगों ने काफी 'रिवीलिंग'माना। सोशल मीडिया यूजर्स का तर्क था कि एक पारंपरिक त्यौहार के लिए इस प्रकार के कपड़े सही नहीं है।
संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं
कृति ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि किसी महिला की संस्कृति और परंपरा के प्रति निष्ठा उसके कपड़ों से तय नहीं हो सकती है। त्यौहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि दिल से मानी जाने वाली परंपराओं में निहित है। कृति ने बताया कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधकर सुरक्षा का वचन देती हैं। उनके लिए यह त्यौहार परिवार और पालतू कुत्तों के प्रति भी प्रेम व्यक्त करने का जरिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को कपड़ों के आधार पर आंकना कब बंद होगा? पारंपरिक फैशन समय के साथ बदला है और संस्कृति नेकलाइन में नहीं, दिल में होती है।
कंगना ने क्या कहा था?
विवाद के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृति पर तंज कसते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था कि 'आज की महिला ग्लोबल है। वॉर्डरोब में लहंगा-चोली, साड़ी से लेकर वेस्टर्न तक ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं।इतने सारे ऑप्शन के होते हुए कोई ऐसे कपड़ों में भाई को राखी क्यों बांधेगा? यह विज्ञापन जानबूझकर विवादित या अजीब बनाया गया लगता है।'
ये भी पढ़ें - CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- अगले 6 महीने में 100000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, बाटेंगे नियुक्ति पत्र