Jeevan Bheema Yojana Release Date: हंसा-हंसा कर सस्पेंस बढ़ाएगी अरशद वारसी-विजय राज की डार्क कॉमेडी फिल्म, जानें कब रेलीज होगी 'जीवन भीमा योजना'

Comedy Film: अरशद वारसी, विजय राज और संजीदा शेख की कॉमेडी फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कहानी और रिलीज डेट।

jeevan-bheema-yojana- movie release date starring arshad-warsi-vijay-raaz-sanjeeda-sheikh and others
जीवन भीमा योजना फिल्म | Image: Social Media

Jeevan Bheema Yojana Movie Release Date: अगर आप अरशद वारसी की शानदार कॉमेडी और जबरदस्त एक्टिंग के फैन हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अरशद वारसी अपनी नई डार्क कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह अपने करियर में पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

हंसा-हंसा कर लोटपोट करने और सस्पेंस से बांधे रखने वाली यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

स्टार कास्ट और उनके मजेदार किरदार

निर्देशक अभिषेक डोगरा की इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बेहतरीन कलाकार एक साथ नजर आएंगे।

  • अरशद वारसी (डबल रोल): वह फिल्म में 'जीवन' एक कर्ज में डूबा सीधा-सादा आदमी और 'भीमा' उसका खतरनाक हमशक्ल की भूमिका निभा रहे हैं।
  • संजीदा शेख: यह 'योजना' का किरदार निभा रही हैं, जो जीवन की बेहद तेज-तर्रार और चालाक पत्नी है। वह फिल्म में एक बड़ी धोखाधड़ी की मास्टरमाइंड बनती है।
  • विजय राज: वह 'विनायक' नाम के एक रहस्यमयी इंसान के रोल में हैं, जो जितना सीधा दिखता है, असल में उससे कहीं ज्यादा राज जानता है।

इनके अलावा, फिल्म में पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अतुल परचुरे भी अहम भूमिकाओं में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते नजर आएंगे।

Advertisement

क्या है फिल्म की कहानी?

यह एक आम आदमी की कहानी है जो कर्ज के बोझ तले दबा है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी मुलाकात अपने ही जैसे दिखने वाले एक खतरनाक इंसान (हमशक्ल) से होती है। लालच और मजबूरी में आकर ये साधारण लोग एक ऐसा जोखिम भरा और गलत फैसला ले लेते हैं, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ती है। फिल्म में सस्पेंस, झूठ की रफ्तार और कॉमेडी का एक ऐसा मजेदार कॉकटेल है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा।

मेकर्स का क्या कहना है?

निर्देशक अभिषेक डोगरा के अनुसार, "यह एक डार्क कॉमेडी है, लेकिन इसकी आत्मा बिल्कुल आम इंसानों वाली है। इसमें लालच, मजबूरी और प्यार के साथ-साथ यह दिखाया गया है कि एक बार झूठ बोलना शुरू करें, तो उसे रोक पाना कितना मुश्किल होता है। अरशद वारसी ने दोनों किरदारों को इतनी बारीकी से निभाया है कि सेट पर हम सब हैरान रह जाते थे।"
सह-निर्माता रमन रहेजा (स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड) का कहना है कि उनकी कंपनी की तरफ से आने वाले महीनों में कई फिल्में आ रही हैं, लेकिन इसकी शुरुआत अरशद वारसी जैसे शानदार अभिनेता के साथ करना बहुत गर्व की बात है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।

Advertisement

अपनी दिलचस्प कहानी, शानदार सस्पेंस और बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ 'जीवन भीमा योजना' दर्शकों को हास्य, रोमांच और ड्रामा का एक अनोखा संगम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में इस मजेदार सफर का हिस्सा बनना न भूलें। 

यह जरूर पढ़ें: India's Got Latent Season 2: 'मर्दों से नफरत' वाली साक्षी झा के बचाव में आए Samay Raina, बोले- 'अच्छे मर्द बनकर दिखाओ...' - VIDEO
 

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड