अपडेटेड 12 April 2024 at 11:15 IST
श्रद्धा कपूर के बाद जान्हवी ने किया खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार! पहना किसके नाम का पेंडेंट?
Janhvi Kapoor Pendant: जिस पेंडेंट की हम बात कर रहे हैं, वो जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए ही था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Janhvi Kapoor Pendant: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक ऐसा पेंडेंट पहना था जिसपर सभी की निगाहें थम गईं। फैंस अब सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।
धड़क स्टार जान्हवी कपूर ऑल व्हाइट लुक में 'मैदान' की स्क्रीनिंग में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने हुए थे। साथ ही, उन्होंने गले में ऐसा पेंडेंट पहना था जिसे देख फैंस को श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की याद आ गई है। ऐसा क्यों, आइए जानते हैं।
जान्हवी कपूर ने खुल्लम खुल्ला किया प्यार का इजहार?
दरअसल, जिस पेंडेंट की हम बात कर रहे हैं, वो जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए ही था। ये तो सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस उन्हें प्यार से ‘शिखु’ बुलाती हैं जिसका खुलासा उन्होंने गलती से एक सेलिब्रिटी चैट शो में भी कर दिया था। अब इसी शिखु नाम का पेंडेंट पहनकर वो स्क्रीनिंग में पहुंची थीं जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
उन्होंने इसी पेंडेंट को पहनते हुए अपने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ भी पोज दिए। बता दें कि 'मैदान' का निर्माण बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के तहत ही हुआ है। ऐसे में कपूर परिवार उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग में शामिल हुआ था।
Advertisement
जान्हवी कपूर से पहले श्रद्धा कपूर ने भी पहना खास पेंडेंट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आशिकी 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी एक स्पेशल पेंडेंट में तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने अपने गले में R नाम का पेंडेंट पहना था। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि श्रद्धा कपूर को लेकर मीडिया के गलियारों में चर्चा है कि वह फिल्म राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर रिएक्ट नहीं किया है लेकिन अक्सर वह उनके साथ हैंगआउट करती नजर आ जाती हैं।
रिहाना के कॉन्सर्ट से भी श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें दोनों साथ में मिलकर एंजॉय करते दिख रहे थे। उसे देखकर उनके रिलेशनशिप रूमर्स और पक्के हो गए।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 10:51 IST