Published 11:10 IST, May 16th 2024

जान्हवी कपूर ने गिनाई अपने आइडियल पार्टनर की खूबियां, फैंस को क्यों याद आए पूर्व CM के नाती?

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर से पूछा गया कि वह अपने आइडियल पार्टनर में क्या खूबियां चाहती हैं। एक्ट्रेस ने जो बयान दिया है, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Reported by: Sakshi Bansal
Follow: Google News Icon
  • share
जान्हवी कपूर का आइडियल पार्टनर | Image: janhvikapoor/Instagram
Advertisement

Janhvi Kapoor on her Ideal Partner: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr & Mrs Mahi) के लिए सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अब इसका गाना ‘देखा तेनु’ (Dekha Tenu) भी सामने आ चुका है जिसके लॉन्च इवेंट से जान्हवी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

जान्हवी कपूर को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि वह बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस भी समय समय पर अपने इस रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर हिंट देती रही हैं। इवेंट के दौरान जब जान्हवी से पूछा गया कि उनका आइडियल पार्टनर कैसा होगा तो फैंस को शिखर की याद आ गई।

Advertisement

ऐसा होगा जान्हवी कपूर का आइडियल पार्टनर

लॉन्च इवेंट में धड़क स्टार से पूछा गया कि वह अपने आइडियल पार्टनर में क्या खूबियां चाहती हैं। इसके जवाब में जान्हवी कपूर कहती हैं कि उनका लाइफ पार्टनर ऐसा होगा जो उनके सपनों को अपना बना ले, जो उन्हें हिम्मत दे, बढ़ावा दे। एक्ट्रेस को खुशी दे, उन्हें हंसाए और जब वो रो रही हो तो तब भी उनका साथ दे। जान्हवी ने कहा कि उन्हें ऐसा ही पार्टनर चाहिए। 

 

 

 

 

 

 

जब किसी ने कहा कि ऐसा पार्टनर जान्हवी को मिल गया है तो वह शर्माने लग जाती हैं।

Advertisement

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के प्यार के चर्चे तो काफी समय से मीडिया के गलियारों में छाए हुए हैं। एक्ट्रेस भी कुछ दिन पहले एक इवेंट में उनके नाम का पेंडेंट पहनकर इस रिश्ते पर मुहर लगा चुकी हैं। इसके अलावा, जान्हवी और शिखर को कई बार साथ में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते भी देखा गया है।

आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। खबरों की माने तो जान्हवी और शिखर कई साल पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब दोनों कथित तौर पर फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Jr NTR ने अपने नेक काम से फिर जीता फैंस का दिल, भद्रकाली मंदिर को दिया 12.5 लाख रुपये का दान

10:38 IST, May 16th 2024