अपडेटेड 8 March 2025 at 12:20 IST

'नहीं चाहूंगा कि मेरी बराबरी गुरुओं से...',मोहम्मद रफी-किशोर कुमार से हुई सोनू निगम की तुलना तो सिंगर ने साफ-साफ कह दी ये बात

Sonu Nigam on Comparison with Mohammed Rafi and Kishore Kumar: सोनू निगम ने हाल ही में अपने सुरों का जादू तो बिखेरा ही, लेकिन अपनी बातों से भी फैंस का दिल लिया।

Follow : Google News Icon  
Sonu Nigam
Sonu Nigam | Image: Republic/IMDb

Sonu Nigam on Comparison with Mohammed Rafi and Kishore Kumar: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं। यही कारण है कि कई बार उनकी तुलना महानगायकों के साथ कर दी जाती है। अब इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं है।

सुरों के सरताज सोनू निगम गुरुवार, 6 मार्च को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने चाहनेवालों के लिए अपने आइकॉनिक गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दी। प्लेबैक सिंगर के चाहनेवालों की तादाद दुनियाभर में है। इसके अलावा वो बॉलीवुड के ऐसे सिंगर हैं जो किसी भी तरह का गाना गा सकते हैं। यही कारण है कि उनका कंपेरिजन अक्सर किशोर कुमार (Kishore Kumar) और रफी (Mohammed Rafi) जैसे सिंगिंग लीजेंड्स से किया जाता है।

लीजेंड्री सिंगर्स संग तुलना पर क्या बोले सोनू निगम?

अब इसी कंपेरिजन पर फेमस सिंगर सोनू निगम ने अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार जैसे महानुभाव उनके गुरु हैं और अगर कोई उनका नाम उनके जैसे ही लेता है, तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगता। सिंगर ने कहा कि वो पिछले 47 सालों से स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि इतने एक्सपीरियंस के बाद उनकी तुलना भारतीय सिनेमा के लीजेंड्री सिंगर्स के साथ करना ठीक है तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

सोनू निगम ने कहा, 'ऐसा होता नहीं है। बाप-बाप रहता है। वो बाप हैं हमारे। वो गुरु हैं हमारे। मैं हमेशा कहता हूं कि हम उनसे इंस्पायर होकर अपनी एक जगह बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई मुझे मेरे गुरुओं से कंपेयर करे। क्योंकि उन्हें सुन-सुनकर मैंने जो भी थोड़ा बहुत पाया है वो उनकी वजह से पाया है।'

Advertisement

सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस से बांधा समां

सिंगर की इस बात ने भारत मंडपम में बैठे हर शख्स का दिल जीत लिया। अपने गुरुओं के प्रति उनका सम्मान देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों बजाई।

बता दें कि भारत मंडपम में आयोजित न्यूज इवेंट में सोनू निगम ने अपने सुरों का जलवा भी बिखेरा। उन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मेंस देकर समां बांध दिया। उन्होंने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गाने से अपने सेशन की शुरुआत की। इसके बाद 'यूपी वाला ठुमका', 'संदेशे आते हैं', 'ये दिल दीवाना', 'कल हो न हो', ‘मेरे ढोलना’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे गाने गाकर हॉल में बैठे लोगों का दिल जीत लिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुआ की किस आदत से परेशान हैं Deepika Padukone? गूगल पर सर्च करती हैं बेटी से जुड़े सवाल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 12:20 IST