Advertisement

अपडेटेड 23 June 2025 at 23:49 IST

'मैं लकी हूं...', निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो के साथ कही दिल की बात

निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दिल की बात भी कही है।

Reported by: Priyanka Yadav
Follow: Google News Icon
Advertisement
Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas | Image: Instagram

Priyanka Chopra-Nick Jonas: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इनकी साथ में पोस्ट की गई तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती। अब निक जोनस ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

‘नेशनल जीजू’ के नाम से भारत में छाए पीसी के पति निक जोनस हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। निक जोनस ने वाइफ प्रियंका के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत लाइन भी लिखी, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा।

मैं लकी हूं- पत्नी की तारीफ में बोले निक

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में निक जोनस कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा पति की गोद में बैठी हुई हैं। इस दौरान दोनों कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो जहां निक सूट में नजर आ रहे हैं तो वहीं प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में हॉट एंड ब्यूटीफुल लग रही हैं। कपल की इस केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। निक ने पत्नी की तारीफ में लिखा, 'मैं लकी हूं...'। निक के इस कैप्शन से साफ जाहिर हो रहा है कि वो प्रियंका को अपनी लाइफ पार्टनर के तौर पर पाकर खुद को लकी मानते हैं।

कपल की तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

प्रियंका और निक की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कपल की तस्वीर को महज दो घंटे में 132K लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस दोनों की बॉन्डिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

प्रियंका-निक ने कब की शादी?

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। कपल ने 12 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की। अब ये दोनों एक बेटी- मालती मैरी जोनस 
के पेरेंट्स बन चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 'मेरी जान...', जहीर की बाहों में सोनाक्षी, पहली एनिवर्सरी पर जमकर लुटाया प्यार; एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखी दिल की बात

पब्लिश्ड 23 June 2025 at 23:46 IST