Hrithik Roshan: डेढ़ लाख का VIP पास, 2 घंटे लाइन में रहे... फिर भी ऋतिक की एक झलक नहीं मिली तो अमेरिकी फैंस का फूटा गुस्सा
Hrithik Roshan US Visit: ऋतिक रोशन ने डलास में एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में शिरकत की जहां के मैनेजमेंट की अब फैंस शिकायत कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hrithik Roshan US Visit: ऋतिक रोशन के बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए हैं। सुपरस्टार इन दिनों अमेरिका के अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस विजिट के लिए अब कृष एक्टर ट्रोल होने लगे हैं। कुछ लोगों ने निराशा जताई है कि कैसे लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उन्हें ऋतिक से मिलने तक का मौका नहीं मिला।
ऋतिक अमेरिका में अटलांटा, ह्यूस्टन, न्यू जर्सी और शिकागो जैसे शहरों में फैंस से मिल रहे हैं। शनिवार को, उन्होंने डलास में एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में शिरकत की जहां के मैनेजमेंट की अब फैंस शिकायत कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन के यूएस दौरे पर क्यों निराश हुए फैंस?
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी दिक्कतें साझा कर रहे हैं। आयशा नाम की एक रेडिट यूजर ने लिखा कि कैसे उसने रोशन से मिलने के लिए खासतौर पर 1.25 लाख रुपये का VIP एक्सेस लिया था। इतने दाम खर्च करने और घंटों इंतजार करने के बाद भी उसे फाइटर स्टार से मिलने का मौका नहीं मिला।
उसने कहा कि बॉलीवुड एक्टर ने आधे से ज्यादा फैंस के साथ तस्वीरें भी नहीं खिंचवाई। दो घंटे लाइन में खड़े होने के बाद भी एक्टर उनसे मिले नहीं। आयशा ने पूछा कि फिर VIP टिकट का क्या फायदा। उन्होंने मैनेजमेंट को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
Advertisement
ऋतिक रोशन इवेंट के खराब मैनेजमेंट पर भड़के फैंस
उनके अलावा और भी कई ऐसे फैंस हैं जो सोशल मीडिया के जरिए ऋतिक रोशन से ना मिल पाने की फ्रस्ट्रेशन उतार रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि कैसे केवल परफॉर्म करने वालों को ऋतिक से मिलने और फोटो क्लिक करवाने का मौका मिला। $1500 पानी में चले गए। इतना ही नहीं, एक यूजर ने ये भी आरोप लगाया कि बच्चों का एक ग्रुप ऋतिक के साथ मंच पर डांस करने के लिए उत्साहित था लेकिन उन्हें भगा दिया गया जिसके बाद बच्चे रोने लग गए।
ये भी पढे़ंः 'मंगेतर ने 3 बार दिया धोखा, इंजेक्शन भी लगे...'; चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का सालों बाद छलका दर्द