‘सब ऊपरवाले के हाथ में है…’; धर्मेंद्र को लेकर परेशान दिखीं पत्नी हेमा मालिनी, बताया कैसी है एक्टर की तबीयत

Hema Malini on Dharmendra's Health: धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वो अपने घर लौट आए हैं। उनकी तबीयत को लेकर फैंस काफी फिक्रमंद हैं।

Follow : Google News Icon  
Hema Malini on Dharmendra's Health
Hema Malini on Dharmendra's Health | Image: instagram

Hema Malini on Dharmendra's Health: धर्मेंद्र को सोमवार दोपहर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनके परिवार समेत करोड़ों फैंस चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब दो दिन बाद शोले स्टार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वो अपने घर लौट आए हैं। उनकी तबीयत को लेकर फैंस काफी फिक्रमंद हैं। ऐसे में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर परेशान फैंस ने तब राहत की सांस ली जब बॉलीवुड के ‘हीमैन’ को बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लाया गया। उनका परिवार उनके साथ है। अब एक्टर का इलाज घर पर ही किया जाएगा।

धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी

अब ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने रेडिफ से बात करते हुए अपने पति का हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया कि कैसे परिवार अभी भी उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान है। हालांकि, राहत की बात ये है कि वो घर लौट आए हैं।

उनके मुताबिक, "यह मेरे लिए आसान समय नहीं रहा है। धरम जी की तबीयत हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है। मैं कमजोर नहीं पड़ सकती; बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। हां, मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं।"

Advertisement

'धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना करें'

हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि कैसे धर्मेंद्र के लिए अपनों के बीच रहना काफी जरूरी है। उन्होंने सभी से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा- "हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं। उन्हें अपने प्रियजनों के बीच रहने की जरूरत है। बाकी तो सब ऊपरवाले के हाथ में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें।"

बता दें कि धर्मेंद्र को डिस्चार्ज मिलने के बाद परिवार ने पहली बार एक बयान जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया। बयान में कहा गया, “धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर पर ही आराम और इलाज जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से रीक्वेस्ट करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाजी न लगाएं और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम उनके जल्द स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।”

Advertisement

ये भी पढ़ेंः राजामौली की फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में ‘मंदाकिनी’ बनीं Priyanka Chopra, पीली साड़ी और हाथ में गन लिए दिखा देसी गर्ल का दमदार लुक

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड