'मैं उनके बिना जिंदगी कैसे काटूंगी, वो फिल्मों के जरिए लोगों...', धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, पति को नहीं भूल पा रहीं, VIDEO

Hema Malini Emotional: हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नम आंखों से अपने पति और एक्टर धर्मेंद्र को याद कर रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Hema Malini emotional
Hema Malini emotional | Image: Instagram

Hema Malini Emotional: लेजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें याद करते हुए भावुक हो गईं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने इमोशंस को संभालने की कोशिश करती नजर आती हैं, लेकिन उनका दर्द साफ झलकता है।

इवेंट में भावुक हुईं हेमा मालिनी

एक कार्यक्रम में पहुंचीं हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के शानदार फिल्मी सफर और उनके व्यक्तित्व को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का जीवन जुनून, समर्पण और दर्शकों के प्रति अपार प्रेम से भरा हुआ था। पति के बारे में बात करते हुए उनका गला भर आया और वह अपने आंसू रोकने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन अपनी भावनाओं को पूरी तरह छिपा नहीं सकीं।

धर्मेंद्र के व्यक्तित्व को किया याद

हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा मानते थे कि फिल्में दिल से दिल को जोड़ने का माध्यम होती हैं। उन्हें कैमरे के सामने रहना बेहद पसंद था और अपने काम के प्रति उनका जुनून साफ नजर आता था। उन्होंने बताया कि एक जीवनसाथी के रूप में उन्होंने धर्मेंद्र को बेहद करीब से देखा और महसूस किया कि वह न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे इंसान, दोस्त और पिता भी थे। उन्होंने अपनी अदाकारी और व्यवहार से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई और नई पीढ़ी को भी प्रेरित किया है।

‘उनके बिना जिंदगी कैसे कटेगी’

अपने इमोशंस जाहिर करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ जीवन बिताने का मौका मिला। लेकिन अब उनके बिना जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानतीं कि आगे की पूरी जिंदगी वह उनके बिना कैसे बिताएंगी।

Advertisement

परिवार और फैंस आज भी करते हैं याद

यह पहली बार नहीं है जब हेमा मालिनी पति को याद करते हुए भावुक हुई हों। वह अक्सर सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं और पुराने पलों को फैंस के साथ साझा करती हैं। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना गया।

यह भी पढ़ें: बनाएं कश्मीरी मटन यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग; नोट करें रेसिपी

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड