अपडेटेड 1 June 2025 at 07:05 IST
मां बनी 'हीरामंडी' की 'आलमजेब', संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल ने दिया बेटे को जन्म
Sharmin Segal: एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने नवंबर 2023 में बिजनेसमैन अमन मेहता संग सात फेरे लिए थे। शादी के डेढ़ साल बाद दोनों ने घर में पहले बच्चे का स्वागत किया है। शर्मिन को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से पहचान मिली।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sharmin Segal news: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में 'आलमजेब' का किरदार निभाने वालीं शर्मिन सहगल ने गुड न्यूज सुनाई है। एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंजी हैं। भंसाली की भांजी ने एक बेटे को जन्म दिया।
शर्मिन सहगल बिजनेसमैन अमन मेहता संग नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधी थीं। अब शादी के डेढ़ साल बाद वो पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं।
शर्मिन-अमन के घर गूंजी किलकारियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मिन और अमन के घर तीन दिन पहले खुशियों ने दस्तक दी। उनके बेटे ने 28 मई को बेटे को जन्म दिया। हालांकि अबतक इस पर उनकी फैमिली में से किसी ने गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है। फैंस को इंतजार एक्ट्रेस की पोस्ट का है।
अप्रैल में ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी भी ऑफिशियली शेयर नहीं की थीं। जान लें कि शर्मिन के पति टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
Advertisement
हीरामंडी से मिली शर्मिन को पहचान
बात शर्मिन सहगल की करें तो उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2019 में किया था। फिल्म 'मलाल' के जरिए एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म को उनके मामा संजय लीला भंसाली ने ही प्रोड्यूस किया था। इसके बाद शर्मिन हॉरर-कॉमेडी 'अतिथि भूतो भव' में भी नजर आई थीं। इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ और प्रतीक गांधी ने भी काम किया।
2024 की टॉप वेब सीरीज में से एक रही हीरामंडी
हालांकि शर्मिन को असली पहचान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की हिट वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से मिली थीं। सीरीज में उन्होंने आलमजेब का किरदार निभाया था। हीरामंडी वेब सीरीज के जरिए भंसाली ने भी OTT पर अपना डेब्यू किया था। सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया। यह साल 2024 की सबसे ज्यादा चर्चित वेब सीरीज में से एक रही। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आईं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 June 2025 at 07:05 IST