Hanuman Ansh OTT Release: तीन महिलाओं ने 60-60 लाख के बजट में रचा इतिहास, 'हनुमान अंश' की बंपर कमाई के बाद अब OTT पर एंट्री

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने और बेहतरीन कमाई करने के बाद, मेकर्स अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

Hanuman Ansh OTT Release: तीन महिलाओं ने 60-60 लाख के बजट में रचा इतिहास, 'हनुमान अंश' की बंपर कमाई के बाद अब OTT पर एंट्री
Hanuman Ansh OTT Release: तीन महिलाओं ने 60-60 लाख के बजट में रचा इतिहास, 'हनुमान अंश' की बंपर कमाई के बाद अब OTT पर एंट्री | Image: Instagram

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स-ऑफिस पर उम्मीदों से परे जाकर सफलता का परचम लहराया है। इस सफलता के बाद फिल्म के निर्माता, पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े विवाद और भविष्य में OTT रिलीज़ को लेकर चर्चाएं तेजी से फैल रही है।

पोस्टर रिलीज से पोस्ट-प्रोडक्शन तक, अनुप्रिया नागर ने साफ की अपनी भूमिका

फिल्म की सह-निर्माता, 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर के प्रोजेक्ट से जुड़ाव को लेकर इंटरनेट पर काफी भ्रम फैला हुआ था। वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा अनुप्रिया की तारीफ किए जाने के बाद यह खबरें उड़ने लगीं कि उन्होंने फिल्म को लिखा या क्यूरेट किया है। हाल ही में अनुप्रिया ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने बताया कि वह शूटिंग पूरी होने के बाद, पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में वित्तीय मदद के लिए इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं। तीन अलग-अलग पीढ़ियों की महिला निर्माताओं में सबसे कम उम्र की अनुप्रिया ने कुल बजट का एक-तिहाई हिस्सा निवेश किया है। यूके में पार्ट-टाइम काम कर चुकीं अनुप्रिया ने साझा किया कि नीम करौली बाबा से मिली प्रेरणा के बाद उन्होंने भक्ति भाव से इस फिल्म में पैसे लगाए थे।

मूल प्रोड्यूसर्स का योगदान अहम - डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी

निदेशक विशाल चतुर्वेदी ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि अनुप्रिया ने फिल्म न तो लिखी है और न ही क्यूरेट की है। उनका आगमन एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के वक्त फंड संकट को दूर करने के लिए हुआ था। विशाल ने मूल निर्माताओं रागिनी सोना और नम्रता जी. सिंह की कड़ी मेहनत को रेखांकित किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि रागिनी जी ने बिना किसी वित्तीय सुरक्षा के शुरुआत में जोखिम उठाकर पैसे लगाए थे। मुझे लगता है कि रागिनी जी का बाबा से दिल से जुड़ाव था। शायद वह उनसे तब मिली थीं जब वह युवा थीं। वह एक पुरानी प्रोड्यूसर हैं।

Advertisement

थिएटर में ब्लॉकबस्टर के बाद OTT प्लेटफॉर्म्स की कतार

फिल्म की सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता के बाद अब बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स इसे अपनी लाइब्रेरी में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं। निर्माता रागिनी सोना ने खुलासा किया कि दो से तीन प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की ओर से उन्हें आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं।हालांकि, रागिनी ने यह भी स्पष्ट किया कि 'हनुमान अंश' को शुरुआत से ही केवल बड़े पर्दे के लिए डिजाइन किया गया था और Cinepolis के साथ डिस्ट्रीब्यूशन डील तय थी। फिल्म को OTT पर लाने का शुरुआती कोई इरादा नहीं था, लेकिन दर्शकों के अपार प्यार ने आज इसके लिए नए रास्ते खोल दिए हैं।

ये भी पढ़ें - दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, RK पुरम में कार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा; बुजुर्ग ड्राइवर पर केस दर्ज
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड