Hanuman Ansh Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने किया कमाल, 7वें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर छप रहे हैं करोड़ों, जानिए फिल्म की टोटल कमाई
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब 7वें हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म के 43वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताती है कि फिल्म का कलेक्शन अभी आगे भी जारी रहेगा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब 7वें हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म के 43वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताती है कि फिल्म का कलेक्शन अभी आगे भी जारी रहेगा। बड़ी बात यह भी है कि इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 206.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर चुकी है।
43वें दिन की कमाई
‘हनुमान अंश’ ने 43वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की है। 7वें हफ्ते में फिल्म के शो में कटौती की गई है क्योंकि नई फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन तब भी 7वें शुक्रवार को फिल्म के 6,462 शो प्रदर्शित किए गए।
‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।
फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।
Advertisement
लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।
Advertisement
पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़, 35वें दिन 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ की लाजवाब कमाई कर ली है।
छठे हफ्ते में हनुमान अंश ने 36वें दिन 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़, 38वें दिन 22.50 करोड़, 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़, 41वें दिन 6 करोड़, 42वें दिन की 6.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सातवें हफ्ते में फिल्म हनुमान अंश ने 43वें दिन 5 करोड़ की कमाई के साथ अब तक 248.38 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म की कास्ट
हनुमान अंश फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। इस फिल्म में शोभिनाव सत्य नीम करोली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।