जल्द डांस भी करने लगेंगे... गोविंदा की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी
Govinda: गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Govinda : बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को 1 अक्टूबर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके ही पैर में गोली लग गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, एक्टर कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत में एक्टर की तबीयत के बारे में बताया है।
2 अक्टूबर को सुनीता को अस्पताल के बाहर देखा गया जहां गोविंदा भर्ती हैं। तब उन्होंने अपने पति के स्वास्थ्य पर अपडेट साझा किया और उनके फैंस को बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए ये भी बताया कि आज एक्टर को ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने शेयर की उनकी हेल्थ अपडेट
सुनीता ने हीरो नंबर 1 के सभी फैंस और शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि कैसे देशभर में लोग गोविंदा के जल्द ठीक होने के लिए हवन और पूजा-पाठ कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ महीने में गोविंदा डांस करना भी शुरू कर देंगे। सुनिता ने फैंस को बताया कि एक-दो दिन में उनके पति को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
गोविंदा को पैर में कैसे लगी गोली?
आपको बता दें कि गोविंदा मंगलवार यानि 1 अक्टूबर को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह एयरपोर्ट जाने के लिए अपने घर से निकलने वाले थे। जिस बंदूक से गोविंदा को गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैर में गोली लगने के बाद काफी खून बहा था, जिससे गोविंदा की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Advertisement
बाद में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर अग्रवाल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया। उन्होंने बताया कि गोविंदा अभी ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं। अब उनकी हालत में सुधार है। उन्हें 8 से 10 टांके आए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि गोविंदा को घुटने से दो इंच नीचे गोली लगी है।
ये भी पढ़ेंः घुटने के 2 इंच नीचे गोली, 8 से 10 टांके... कैसी है गोविंदा की हालत? डॉक्टर ने दिया ताजा अपडेट