Govinda: 'साजिश के तहत बर्बाद हुआ...', करियर डाउनफॉल पर गोविंदा का छलका दर्द
Govinda: गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के डाउनफॉल के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत उनका करियर बर्बाद हो गया। आइए जानते हैं कि एक्टर ने और क्या कहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Govinda: 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले गोविंदा इन दिनों अपने बयानों क लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्टर का कहना है कि उनका करियर खुद खत्म नहीं हुआ, बल्कि इसे साजिश के तहत तरीके से नुकसान पहुंचाया गया है। अपने करियर को लेकर एक्टर का दर्द छलका है।
गोविंदा का बड़ा खुलासा
गोविंदा ने हाल ही में शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दिल खोलकर अपनी बात की है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि जब लोग कहते हैं कि उनके पास काम नहीं है तो उन्हें हंसी आती है। एक्टर ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये की एक फिल्म ठुकरा दी थी।
आईने में देखकर खुद को मारते थे थप्पड़
गोविंदा ने इस बात को भी एक्सेप्ट किया कि उस फिल्म को मना करने का उन्हें आज भी अफसोस होता है। उन्होंने कहा कि कई बार वे आईने में खुद को देखकर सोचते हैं कि फैसला गलत था। एक्टर ने कहा कि वे खुद को थप्पड़ मारते थे और सोचते थे कि उन पैसों से वे अपना खर्च चला सकते थे। उनके मुताबिक सच बोलना जरूरी है, वरना इंसान खुद से ही दूर हो जाता है ।
घर के बाहर बंदूक लेकर पहुंचे लोग
एक्टर ने उस दौर को भी याद किया जब उनके मुताबिक उनके खिलाफ माहौल बनाया गया था। एक्टर ने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे। एक्टर ने यह भी कहा कि उनके घर के बाहर बंदूक लेकर लोग पहुंचे थे, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया था। इन घटनाओं का असर उनके व्यवहार और करियर दोनों पर पड़ा था।