अपडेटेड 23 January 2026 at 12:11 IST

रेमो डिसूजा को दी धमकी और 50 लाख मांगी रंगदारी...गैंगस्‍टर रवि पुजारी गिरफ्तार; इस प्रोड्यूसर के कहने पर किया सबकुछ

Gangster Ravi Pujari Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है जिसपर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी को धमकाने का आरोप है।

Follow : Google News Icon  
Gangster Ravi Pujari Arrested
Gangster Ravi Pujari Arrested | Image: X

Gangster Ravi Pujari Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। ये वही गैंगस्टर है जिसपर बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) और उनकी पत्नी को जबरन वसूली की धमकी देने का आरोप लगा है। उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

आपको बता दें कि ये मामला 2018 का है जो अनरिलीज्ड फिल्म 'डेथ ऑफ अमर' को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। इस विवाद में को-प्रोड्यूसर सत्येंद्र त्यागी भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पुजारी की मदद से कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से पैसे और नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करने की कोशिश की थी। 

रेमो डिसूजा को धमकाने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार करके 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इससे पहले उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि रवि पुजारी पर पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को धमकाने का आरोप था। वो कुछ सितारों के घर कथित तौर पर हमला भी कर चुका है। उसे लगभग पांच साल पहले साउथ अफ्रीका के देश सेनेगल से अरेस्ट किया गया था।

अब 22 जनवरी को क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रवि पुजारी को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। सत्येंद्र त्यागी पहले से ही जेल में है। खबरों की माने तो, रवि पुजारी ने रेमो, उनकी वाइफ और उनके मैनेजर को कई बार फोन कर फिल्म 'डेथ ऑफ अमर' की रिलीज को लेकर दबाव बनाया था। वही मामला सेटल करने के लिए 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। 

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि 2018 में रेमो और सत्येंद्र के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें फिल्म का शीर्षक बदलकर 'अमर मस्ट डाई' रखा गया। हालांकि, फिल्म राइट्स को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। सत्येंद्र का कहना है कि उसने प्रोजेक्ट में पैसे लगाए थे और दावा किया था कि रेमो से अभी तक पांच करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। उसके बाद उसने कथित तौर पर पैसे वसूलने के लिए रवि पुजारी को हायर किया। रवि ने मामला सेटल करने के लिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। अब आठ साल बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Border 2 Review: 29 साल बाद भी गूंज रही सनी देओल की ललकार, ‘बॉर्डर 2’ देख लोग बोले- 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 January 2026 at 12:11 IST