Daler Mehndi Controversy: बेइज्जती के बाद अब 'बदले' की बात? दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरी FWICE, पीएम मोदी को खत लिख की ये मांग

फिल्म बॉडी ने दलेर मेहंदी के कथिततौर पर सार्वजनिक रूप से किए गए अपमान को लेकर पीएम मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।

Daler Mehndi
दलेर मेहंदी | Image: Instagram

Daler Mehndi Controversy: दिग्गज सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब कलाकारों के बाद FWICE उनके समर्थन में उतर आई है। फेडरेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव से कलाकारों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने की अपील की है।

जी हां, फिल्म बॉडी के लिए पत्र में उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल और उनके द्वारा दलेर मेहंदी का कथिततौर पर सार्वजनिक रूप से अपमान किए जाने का जिक्र है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने साफ कहा कि वो इस बात से इत्तेफाक रखती है कि दलेर मेहंदी शराब का सेवन नहीं करते हैं।

फिल्म बॉडी ने क्या-क्या कहा?

फेडरेशन ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर बताया कि दलेर मेहंदी कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सर्जरी के बाद वे रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में कलाकार की स्थिति के बारे में बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।

सीनियर आर्टिस्ट का अपमान दुखद- FWICE 

FWICE ने कहा कि दलेर मेहंदी भारतीय संगीत जगत में एक चर्चित नाम है, जिनके गानों और परफॉर्मेंस ने उन्हें पीढ़ियों से बड़े स्तर पर पहचान दिलाई। इतने सीनियर आर्टिस्ट का सार्वजनिक रूप से अपमान पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद बात है। 

Advertisement

फेडरेशन ने जताई उम्मीद

फेडरेशन ने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे कलाकारों और परफॉर्मर्स के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता बरतें। इसके साथ ही, फेडरेशन ने यह उम्मीद भी जताई है कि उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

एक लाइव परफॉर्मंस के दौरान उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज पर पहुंचकर दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, 'आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे।' इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार्यक्रम में हुई बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई और देखते ही देखते मामला गरमा गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बुला रहे हो तो इज्जत करो, पाजी की बेइज्जती नहीं सहूंगी', उत्तराखंड के मंत्री पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- दलेर मेहंदी ने शराब को कभी हाथ तक नहीं लगाया

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड