अपडेटेड 21 April 2024 at 20:22 IST
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के बेबी शावर की सामने आई पहली झलक, दोस्त मीरा राजपूत ने शेयर की फोटो
18 फरवरी 2024 को एक्टर वरुण धवन ने फैंस के साथ अपनी पत्नी नताशा के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज शेयर की थीं। इस दौरान उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Natasha Dalal Baby Shower: बॉलीवुड के कई सेलेब्स जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। यामी गौतम, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में किलकारियां गूजने वाली हैं। वहीं वरुण धवन और नताशा दलाल भी अपने घर में बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस बीच आज (21 अप्रैल) को नताशा दलाल का बेबी शावर रखा गया, जिसकी एक झलक भी सामने आई है।
बॉलीवुड के कई सेलेब्स नताशा दलाल के बेबी शावर में पहुंचे। गेस्ट लिस्ट में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का भी नाम शामिल रहा। मीरा ने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की एक झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बेबी शावर के केक नजर आ रहा है।
मीरा राजपूत ने शेयर की तस्वीर
मीरा राजपूत ने क्यूड टेडी बियर केक की फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कपल को बधाई भी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''बधाई हो वीडी और नताशा।'' रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन ने आज अपनी पत्नी के लिए एक स्पेशल शावर प्लान किया। बेबी शावर के लिए खास अरेंजेमेंट्स किए गए हैं।
अभी मीरा ने सिर्फ नताशा दलाल के बेबी शावर की एक ही फोटो शेयर की है। बाकी तस्वीरें सामने आना अभी बाकी है।
Advertisement
फरवरी में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
बता दें कि 18 फरवरी 2024 को एक्टर वरुण धवन ने फैंस के साथ अपनी पत्नी नताशा के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज शेयर की थीं। इस दौरान उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वरुण को नताशा के बेबी बंप पर किस करते हुए देखा गया। साथ ही वरुण ने कैप्शन में लिखा था, "हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।"
शादी के तीन साल बाद बनेंगे पेरेंट्स
वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के तीन साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 24 जनवरी 2021 को कपल शादी के बंधन में बंधा था। दोनों बचपन के दोस्त हैं। इनकी दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदली और फिर शादी कर वरुण और नताशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अब शादी के तीन साल बाद इनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें: आमिर-रणवीर के बाद Allu Arjun हुए डीपफेक का शिकार, इस पार्टी के समर्थन में प्रचार करते वीडियो VIRAL
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 April 2024 at 20:22 IST