‘आदित्य धर ने पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया…’ चोरी की स्क्रिप्ट से बनाई गई ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2? इस फिल्ममेकर का आरोप
Dhurandhar 2: फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने आदित्य धर पर 'धुरंधर 2' की कहानी और स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने भी इसी तरह का कारनामा किया था। फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ फिल्म की कहानी लिखने और डायरेक्ट करने वाले आदित्य धर की भी जमकर तारीफें हो रही हैं। हालांकि, अब उनके ऊपर ‘स्क्रिप्ट चोरी’ का आरोप लगा है।
ये आरोप फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने लगाया है जिनका कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट से कॉपी की गई है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सबूत पेश करने की भी बात कह रहे हैं। साथ ही, उन्होंने ‘धुरंधर’ के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी धमकी दी और कहा कि उन्होंने ये स्क्रिप्ट सालों पहले ही रजिस्टर करा ली थी।
‘धुरंधर’ के मेकर्स पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप
इस वायरल वीडियो में संतोष कुमार आरएस कहते हैं कि ‘धुरंधर 2’ काफी शानदार परफॉर्म कर रही है लेकिन फिल्म देखने के बाद उन्हें पता चला कि ये उनकी स्क्रिप्ट और कहानी है जिसे उन्होंने 2023 में बहुत मेहनत से लिखा था। उन्होंने आगे कहा कि कैसे वो अपनी स्क्रिप्ट को लेकर सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी बड़ी कंपनियों के पास गए थे। वो 'डी साहब' नाम से ये फिल्म बनाना चाहते थे।
फिल्ममेकर ने आगे कहा- "मैंने कई कंपनियों को स्क्रिप्ट सुनाई क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर फिल्म में बड़े कलाकार चाहिए, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का समर्थन होना जरूरी है।" उन्होंने ये भी दावा किया कि वो इस फिल्म में रणवीर सिंह की जगह, आदित्य रॉय कपूर को मुख्य किरदार में देखना चाहते थे।
Advertisement
'आदित्य धर ने पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया'
उन्होंने कहा कि वो स्क्रीनराइटर एसोसिएशन के सदस्य हैं। नवंबर 2023 में उन्होंने कहानी रजिस्टर करा ली थी। उन्होंने आदित्य धर को घेरते हुए आगे कहा, “मैं इस फिल्म पर मुकदमा कर रहा हूं क्योंकि भले ही उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई है, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है। मैंने फिल्म सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया जिससे मुझे बहुत दुख हो रहा है।”
ये भी पढे़ंः फोटोशूट की वजह से हुई वायरल ‘पिंक हाथी’ की मौत? एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जानिए पूरा सच