कोई जाग रहा होता तो बच जाती जान...देर रात बाथरूम में गिरने के बाद खून से लथपथ तड़प रहे, सोता रहा परिवार; ऐसे हुआ डायरेक्टर संजय गुप्‍ता का निधन

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन सिर में चोट लगने के कारण हुआ है।

Sanjay Gupta Dies
Sanjay Gupta Dies | Image: ANI

Sanjay Gupta Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शुक्रवार रात निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुप्ता 30 अक्टूबूर की रात अपने घर के बाथरूम में अचानक गिरे थे। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई और बहुत ज्यादा खून बहा। इसी कारण उनकी जान चली गई।

सुबह पता चला संजय गुप्ता संग हुआ हादसा

इस दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि संजय गुप्ता संग हुए इस हादसे की भनक परिवार के किसी सदस्य को नहीं लगी। इस दुखद घटना का पता शनिवार सुबह चला।

सिर में चोट लगने के कारण निधन- करीबी दोस्त

वहीं संजय गुप्ता के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने पोस्ट कर बताया कि उनका निधन सिर में चोट लगने के कारण हुआ है।

Advertisement

हादसे के वक्त सो रहा था परिवार

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम संजय गुप्ता के वर्सोवा स्थित घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, संजय अपने बंगले पर पत्नी, दो बच्चों और मेड संग रहते थे। यह हादसा जिस वक्त हुआ, उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। परिवार ने किसी तरह का शक या साजिश से साफ इनकार किया है।

पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच की शुरू

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

संजय गुप्ता का करियर

संजय गुप्ता ने साल 1994 में आई मल्टी-स्टारर फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'कांटे', 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'जज्बा' जैसी फिल्में दी और उनके जरिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें: पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ...दिल्‍ली में LIVE कॉन्‍सर्ट के बीच CJP पर भड़के दिलजीत दोसांझ! दिपके बोले- छोटा भाई समझ मिट्टी डाल देना
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड