अपडेटेड 18 July 2025 at 20:55 IST

अक्षय कुमार की Housefull 5 की अनोखी OTT रिलीज, ये ट्वीस्ट्स आए सामने

Housefull 5 OTT Release: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है, लेकिन इस बार थोड़े अलग अंदाज में। इस रिलीज की खास बात ये है कि इसे एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग एंडिंग्स के साथ रिलीज किया गया है। इसके साथ ही रेंटल मॉडल को भी फॉलो किया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म के ओटीटी रिलीज में क्या-क्या हैं ट्वीस्ट्स देखने को मिले हैं।

Follow : Google News Icon  
Housefull 5 released on June 6
Housefull 5 released on June 6 | Image: X

Housefull 5 OTT Release: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की कॉमेडी से भरपूर फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए आ गई है, लेकिन इस बार थोड़े अलग अंदाज में।  'हाउसफुल 5' अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस रिलीज की खास बात ये है कि इसे एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग एंडिंग्स के साथ रिलीज किया गया है। जी हां, फिल्म के दो वर्जन प्राइम वीडियोज पर मौजूद हैं, जिन्हें  Housefull 5A और Housefull 5B के नाम से पहचाना जा रहा है।

फिल्म के OTT रिलीज से मचा धमाल

फिल्म'हाउसफुल 5' के मेकर्स दर्शकों को एक नया एक्सपीरियंस देना चाहते थे। इसी सोच के चलते उन्होंने कहानी को दो अलग-अलग एन्डिंग्स के साथ पेश किया। उन्होंने इस फिल्म को पहले सिनेमाघरों में दो पार्ट्स में रिलीज किया। अब हाउसफुल 5 ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है यहां पर भी इसे दो भागों के ट्वीस्ट्स के साथ पेश किया गया है। मेकर्स द्वारा किया गया ये नया एक्सपेरिमेंट लोगों को हैरान भी कर रहा है इसके साथ-साथ काफी आकर्षित भी कर रहा है। फिल्म रिलीज के दो ट्वीस्ट्स से दर्शकों को ये तय करने का मौका मिलता है कि कौन-सी एंडिंग उन्हें ज्यादा पसंद आई है।

इन शर्तों के साथ रेंटल पर रिलीज हुई फिल्म

'हाउसफुल 5' को प्राइम वीडियोज पर फिलहाल रेंटल मॉडल पर रिलीज़ किया गया है। इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए 349 रुपये से 700 रुपये तक भुगतान करना पड़ेगा तभी दर्शक इसे देख सकते हैं। लेकिन अगर आप इंतजार कर सकते हैं, तो 1 अगस्त से यह फिल्म सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो सकती है। इसी के साथ आपको बता दें कि रेंटल ने कुछ शर्तें भी रखी हैं कि जो यूजर्स फिल्म को रेंट पर लेंगे उनके पास इसे शुरू करने के लिए 30 दिन का समय होगा। एक बार अगर आपने फिल्म देखनी शूरू कर दी, तो फिर उसे 48 घंटे के अंदर पूरा करना होगा। यह सिस्टम उन दर्शकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जो फिल्में टुकड़ों में देखना पसंद करते हैं।

फैंस के बीच कन्फ्यूजन के साथ उत्साह

जहां एक तरफ 'हाउसफुल 5' के फैंस खुशी से झूम उठे हैं कि उन्हें नई कॉमेडी फिल्म घर बैठे देखने को मिल रही है। वहीं रेंटल मॉडल ने कुछ दर्शकों को थोड़ी निराशा भी दे दी है। कई लोग सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि उन्हें इंतजार करना चाहिए या अब ही फिल्म को रेंट पर लें। इस अनोखे कॉन्सेप्ट के ज़रिए मेकर्स ने दर्शकों को एक तरह का कंट्रोल दे दिया है। अब दर्शक खुद तय करेंगे कि फिल्म की एंडिंग उनके हिसाब से कैसी होनी चाहिए। यह प्रयोग भारतीय सिनेमा में बहुत कम देखा गया है, और यही वजह है कि'हाउसफुल 5' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस बन चुकी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saiyaara बनेगी ब्लॉकबस्टर? जानिए 5 कारण

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 20:55 IST