अपडेटेड 18 July 2025 at 18:21 IST
ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है Saiyaara? इन 5 कारण ने बढ़ाया दर्शकों का रोमांच
Saiyaara Blockbuster Reasons: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों को छू रही है। इस फिल्म का इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनना तय है। आइए जानते हैं फिल्म 'सैयारा' के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के 5 कौन- कौन से कारण बन सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Saiyaara Blockbuster Reasons: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। पहली ही दिन फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों को छू रही है। इमोशनल कहानी और शानदार म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसे ‘दशक की सबसे खूबसूरत लव स्टोरी’ बता रहे हैं। अब आइए आपको हम बताते हैं वो 5 कारण जो 'सैयारा' को ब्लॉकबस्टर बनने से नहीं रोक सकते।
1. अहान और अनीत की केमिस्ट्री
'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री धमाल मचा रही है। बॉलीवुड की नई जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। अपनी पहली ही फिल्म में दोनों ने दमदार एक्टिंग की है। इस वजह से कई लोग फिल्म 'सैयारा' की तुलना ‘आशिकी 2’ और ‘रॉकस्टार’ के किरदारों से कर रहे हैं। कई लोग फिल्म में किरदारों के अभिनय को बिल्कुल नेचुरल बता रहे हैं।
2. मोहित सूरी का धमाकेदार डायरेक्शन
'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी हिट फिल्मों के लिए फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी ने ही 'सैयारा' का निर्देशन किया है। एक बार फिर से उन्होंने इस फिल्म में अपने डायरेक्शन का जलवा बिखेरा है। उनकी कहानी को प्रेजेंट करने की शैली जिसमें प्यार के साथ-साथ दर्द भरे इमोशन्स सब मिक्स रहते हैं, उससे वो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लाने में कामयाब रहते हैं। उनकी इस नई फिल्म में भी ब्रेकअप और पैचअप की कहानी और फिल्म के इमोशनल हुक दर्शकों को लास्ट तक बांधे रखने में सफल रहते हैं। इस फिल्म को लोग एक यादगार सिनेमाई अनुभव बता रहे हैं।
3. सुकून देने वाले गाने
हमेशा की तरह मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म 'सैयारा' में भी सुकून देने वाले गानों के ट्रैक को ऐड किया है। इसका साउंडट्रैक ही फिल्म की जान है। 'सैयारा', 'तुम हो तो', 'हमसफर' जैसे गाने न सिर्फ सुनने में सुकून देते हैं बल्कि फिल्म की कहानी में और भी गहराई तक ले जाते हैं। फिल्म 'सैयारा' में फेमस सिंगर्स जैसे मिथुन, तनिष्क बागची और सचेत-परंपरा ने गानों में प्यार और दर्द का कॉकटेल तैयार किया है। फिल्म के गाने तो इसके रिलीज से पहले से ही हिट रहे हैं। दर्शकों को सिर्फ फिल्म रिलीज का इंताजार था जो अब पूरा हो गया है।
Advertisement
4. रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग
फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से इस साल की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के लिए करीब 3.8 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक चुके थे। यह आंकड़ा मिड-बजट फिल्म के लिए हैरान करने वाला है, खासकर तब जब फिल्म में लीड एक्टर्स नए हो। फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघरों के मॉर्निंग शोज फुल रहे। फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट इस बात का सबूत है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।
5. फिल्म की इमोशनल और रिलेटेबल स्टोरी
फिल्म 'सैयारा' की कहानी कृष कपूर नाम के सिंगर और वाणी के इर्द-गिर्द घूमती है। इनके किरदार को अहान पांडे और अनीत पड्डा ने निभाया है। दोनों अपने सपनों और प्यार के बीच जूझते हैं। फिल्म में वीणा का टूटता हुआ दिल और कृष को अपने सपनों के लिए भागने की कहानी दर्शकों को काफी रिलेटेबल लगती है। इस इमोशनल कोर भरी कहानी को खासकर यूथ जनरेशन के लिए बनाई गई है, जो आज-कल की दुनिया में अपने लाइफ में फेस कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 18:14 IST