EXCLUSIVE/ 'सैफ के घर मिले CCTV फुटेज में दिखा शख्स मेरा बेटा नहीं...', गिरफ्तार आरोपी शरीफुल के पिता ने रिपब्लिक पर किया बड़ा दावा
CCTV फुटेज में दिख रहे शख्स और गिरफ्तार व्यक्ति को लेकर अटकलें जारी हैं। कई लोग CCTV में दिखे शख्स और गिरफ्तार आरोपी के अलग-अलग होने का दावा कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Saif Ali Khan Attack News: एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोप में गिरफ्तार हुए मोहम्मद शहजाद के पिता ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने रिपब्लिक से बातचीत में कहा है कि सैफ के घर से मिले CCTV फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है।
16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ था। इसके 3 दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस का दावा है कि यही शख्स सैफ का हमलावर है।
आरोपी के पिता ने किया बड़ा दावा
सैफ पर हुए हमले मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। इस बीच गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद ने रिपब्लिक से बातचीत में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सैफ के घर में जो CCTV फुटेज मिला है। उसमें जो शख्स दिखाई दिया, वो मेरा बेटा नहीं है।
मुंबई पुलिस के इन दावों का भी किया खंडन
इसके अलावा मोहम्मद शहजाद के पिता ने मुंबई पुलिस के उन दावों का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह उनके संपर्क में हैं। पुलिस ने कहा कि वह बांग्लादेश में संदिग्ध के प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए उसके रिश्तेदारों के पास पहुंचे, लेकिन शरीफुल के पिता ने हमें बताया कि पुलिस ने उन्हें कोई कॉल नहीं किया।
Advertisement
गौरतलब है कि एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात फ्लैट में हमला हुआ था। हमलावर ने एक्टर पर चाकू से 6 वार कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया था। इसके बाद सैफ की सर्जरी भी की गई। हालांकि 5 बाद तक अस्पताल में रहने के बाद स्वस्थ होकर एक्टर फिलहाल घर लौट आए हैं।
संदिग्ध आरोपी सबसे पहले सैफ की सतगुरु शरण बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने सुबह संदिग्ध आरोपी का CCTV फुटेज जारी किया था। वहीं, हमले के 3 दिन बाद 19 जनवरी को मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, CCTV फुटेज में दिख रहे शख्स और गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को लेकर अटकलें जारी हैं। कई लोग CCTV में दिखे शख्स और गिरफ्तार आरोपी के अलग-अलग होने का दावा कर रहे हैं।
Advertisement
मुंबई पुलिस ने क्या बताया?
इससे पहले गिरफ्तार आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर से बदलकर विजय दास कर लिया था। एक अधिकारी ने बताया किआरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी से है और वह पिछले पांच महीने से अधिक वक्त से मुंबई में रह रहा था और छोटे-मोटे काम करता था और साफ-सफाई के काम से जुड़ी एक एजेंसी में कार्यरत था।