एस्केलेटर पर चढ़े लोग, बैरिकेडिंग तोड़ी... Gaur City Mall में अक्षय कुमार की झलक पाने बेकाबू हुई भीड़, सिविक सेंस पर भी उठे सवाल; VIDEO
Bollywood: फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार को-स्टार्स के साथ ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे, जहां उनके लिए भारी भीड़ जमा हो गई। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू हो गए। इस दौरान मॉल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshay Kumar at Gaur City Mall: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे, जहां फैंस में उनकी अलग ही दीवानगी देखने को मिली।
अक्षय कुमार के पहुंचने पर मॉल में भारी भीड़ जुटी। इस दौरान हालात बेकाबू होते भी नजर आए। एक्टर की एक झलक पाने के लिए कुछ लोगों ने हदें भी पार कर दी। वे एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़ गए। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भीड़ देख खुद अक्षय भी रह गए हैरान
'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार अपने को-स्टार्स राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे थे। यहां उनके पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस नजारे को देख अक्षय भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि अपने 36 साल के करियर में उन्होंने मॉल में कभी ऐसी भीड़ नहीं देखी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज
सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस को बेहतर व्यू के लिए एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े हुए देखा गया। वहीं, कुछ लोगों ने ग्राउंड फ्लोर पर बैरिकेड्स तोड़ दिए और लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए भी दिखाई दिए। वहीं, इवेंट के खत्म होने के बाद भीड़ को मॉल के स्टैंडीज, सजावट और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है।
Advertisement
सिविक सेंस को लेकर छिड़ी बहस
इस इवेंट के वायरल हो रहे वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कई इंटरनेट यूजर्स सिविक सेंस पर सवाल उठाते नजर आए। तो कुछ ने पूछा कि इस तरह के पब्लिक इवेंट्स के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
बात फिल्म की करें तो 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में तब्बू, परेश रावल, असरानी, मनोज जोशी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। मूवी 17 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है।