Asha Bhosle Heart Attack: मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

मशहूर गायिका आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है। जानकारी के मुताबिक उन्‍हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Asha Bhosle heart Attack
मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती | Image: X

Asha Bhosle Heart Attack: मशहूर गायिका आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है। जानकारी के मुताबिक उन्‍हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की तरफ से उनकी हेल्‍थ को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में एडमिट किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन उनकी हालत को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मौके पर पैपराजी अस्पताल के बाहर पहुंचे हैं, लेकिन परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आशा भोसले के फैंस इस खबर से काफी परेशान हो गए हैं। सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। उनके गाने लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। आशा भोसले इस इंडस्ट्री में 70 साल से ज्यादा वक्त से एक्टिव हैं।

अस्पताल ने की पुष्टि

Advertisement

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर Pratit Samdani की ओर से स्टेटमेंट सामने आया है। उन्होंने आशा भोसले की हेल्थ को लेकर जानकारी देते हुए कहा, ‘आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आया, जिसके बादत उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में एडमिट कराया गया। उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में एडमिट किया गया है, जहां पर सिंगर का ट्रीटमेंट चल रहा है।’

आशा भोसले ने  20 से ज्यादा भाषाओं में गाए हैं 12000 से ज्यादा गानें

Advertisement

आशा भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को हुआ था। वो लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की बेटी है। उन्‍होंने 20 से ज्‍यादा भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गाए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं।

आशा भोसले को मिले हैं ये सम्‍मान और पुरस्‍कार

फिल्म फेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवार्ड

  • 1968-“गरीबो की सुनो...”(दस लाख - 1966)
  • 1969-“परदे में रहने दो...”(शिकार - 1968)
  • 1972- “पिया तु अब तो आजा...”(कारवाँ - 1971)
  • 1973-“दम मारो दम...”(हरे रामा हरे कृष्णा - 1972)
  • 1974-“होने लगी है रात...”(नैना - 1973)
  • 1975-“चैन से हमको कभी...”(प्राण जाये पर वचन ना जाये - 1974)
  • 1979-”ये मेरा दिल...”(डॉन - 1978)

अन्य पुरस्कार

  • 1996-स्पेशल अवार्ड (रंगीला-* 1995)
  • 2001-फिल्म फेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • 1981- “दिल चीज क्या है।..”(उमरॉव जान)
  • 1986 “मेरा कुछ सामान...”(इजाजत)

अन्य यादगार पुरस्कार

  • 1987- नाइटीनेंगल ऑफ एशिया अवार्ड (इंडो पाक एशोशिएशन यु.के.)
  • 1989- लता मंगेस्कर अवार्ड (मध्य प्रदेश सरकार) * 1997- स्क्रीन वीडियोकॉन अवार्ड (जानम समझा
    करो- एलबम के लिए)
  • 1997- एम.टी.वी. अवार्ड (जानम समझा करो- एलबम के लिए)
  • 1997- चैनल वी अवार्ड (जानम समझा करो- एलबम के लिए)
  • 1998- दयावती मोदी अवार्ड
  • 1999- लता मंगेस्कर अवार्ड (महाराष्ट्र सरकार)
  • 2000- सिंगर ऑफ द मिलेनियम (दुबई) 2000- जी गोल्ड बॉलीवुड अवार्ड (मुझे रंग दे- फिल्म तक्षक के लिए)
  • 2001- एम.टी.वी. अवार्ड (कमबख्त इशक – के लिए) 2002- बी.बी.सी. लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड (यू॰के॰ प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के द्वारा प्रदत) 2002- जी सीने अवार्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर - फिमेल (राधा कैसे न जले..-फिल्म लगान के लिए)
  • 2002- जी सीने स्पेशल अवार्ड फॉर हॉल ऑफ फेम 2002- स्क्रीन वीडियोकॉन अवार्ड (राधा कैसे न जले..-फिल्म लगान के लिए)
  • 2002-सैनसुई मुवी अवार्ड (राधा कैसे न जले..-फिल्म लगान के लिए)
  • 2003- सवराल्या येशुदास अवार्ड (भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए) 2004- लाईविग लीजेंड अवार्ड (फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर ऑग कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के द्वारा)
  • 2005- एम.टी.वी. ईमीज, बेस्ट फीमेल पॉप ऐक्ट (आज जाने की जिद न करो। .) 2005- मोस्ट स्टाइलिश पीपुल इन म्यूजिक

पद्म विभूषण-दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड

आशा भोसले ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्हें साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, साल 2008 में सिंगर को पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- Bihar CM Face: क्या चिराग पासवान होंगे बिहार के नए मुख्‍यमंत्री? LJP चीफ ने खुद बता दिया पूरा सच, नई सरकार का पूरा फॉर्मूला भी आया सामने

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड