Dharmendra: 'पापा की तबीयत स्थिर है और रिकवरी कर रहे हैं', धर्मेंद्र के हेल्थ के बारे में बेटी ईशा देओल ने दिया अपडेट

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने एक्टर की हेल्थ अपडेट शेयर की है। ईशा ने बताया कि पापा की तबीयत फिलहाल स्थिर हैं। धर्मेंद्र की आ रही मौत की खबरों के बीच ईशा की इस पोस्ट से फैंस ने राहत की सांस ली।

Follow : Google News Icon  
Esha Deol shares Dharmendra Health Update
Esha Deol shares Dharmendra Health Update | Image: Instagram

Esha Deol shares Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की हालत इस वक्त गंभीर बनी हुई है। हालांकि उनकी सांसें अभी चल रही हैं। धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। वो फिलहाल वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है।

इससे पहले 89 साल के धर्मेंद्र की मौत की खबर सामने आई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख भी जताया था।

बेटी ईशा ने मौत की खबरों का किया खंडन

हालांकि अब ईशा देओल ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत की खबरें झूठी हैं। एक्टर अभी जिंदा हैं। वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी मौत की झूठी खबरों पर भड़क उठी हैं। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "गता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी का ध्यान रखें। पापा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। ईशा देओल।"

Advertisement

मौत की झूठी खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा, "जो हो रहा है वो अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। प्लीज परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।"

अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र

बता दें कि धर्मेंद्र कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ के चलते एक्टर को हॉस्पिटल ले जाया गया था। बीते दिन उनके वेटिलेंटर पर होने की खबर भी सामने आई थी।

Advertisement

सनी देओल की टीम का आया था बयान

इस बीच धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट देते हुए सनी देओल की टीम और हेमा मालिनी की ओर से भी बयान शेयर किया था। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सनी देओल की टीम ने बयान में कहा था, "धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट साझा किया जाएगा। प्लीज उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाएं और परिवार की निजता का सम्मान करें।"

वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैं धरम जी की सेहत को लेकर चिंता करने वाले सभी का धन्यवाद करती हूं। वे निगरानी में हैं और हम सब उनके साथ हैं। आप सभी से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हों।"

यह भी पढ़ें: Jeetendra Fell Down: सीढ़ियों से टकराकर धड़ाम से गिर पड़े जितेंद्र, एक्टर को बचाने के लिए भागे लोग, वीडियो आया सामने
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड