अपडेटेड 11 November 2025 at 08:35 IST
Jeetendra Fell Down: सीढ़ियों से टकराकर धड़ाम से गिर पड़े जितेंद्र, एक्टर को बचाने के लिए भागे लोग, वीडियो आया सामने
Jeetendra Fell Down: दिग्गज एक्टर जितेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सीढ़ियों से टकराकर नीचे गिरते हुए देखा जा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jeetendra Fell Down: दिग्गज एक्टर जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल सोमवार के दिन मुंबई में एक्टर जायद खान की मां और दिग्गज संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान जितेंद्र भी अपनी उपस्थिति जर्द करवाने वहां पहुंचे। लेकिन अपनी गाड़ी से उतरते ही वह सीढ़ियों से टकरा गए। फिर वह धड़ाम से जमीन पर गिर गए। उस दौरान मौके पर मौजूद लोग जितेंद्र को उठाने के लिए भागने लगे।
सीढ़ी से टकराकर गिरे जितेंद्र
सोशल मीडिया जितेंद्र का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी कार से उतरते हैं और प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए जाते हैं। इसी दौरान उनके सामने एक सीढ़ी आती है, जिससे टकराकर वह अचानक गिर जाते हैं। वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ते हैं और उन्हें संभालते हैं। घबराने वाली बात यह है कि वीडियो देखने के बाद फैंस में चिंता बढ़ गई, लेकिन राहत की बात यह है कि जितेंद्र पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे बस एक पल के लिए अपना बैलेंस खो बैठे थे। सोशल मीडिया पर लोग अब उनकी हेल्थ के सही होने की दुआ कर रहे हैं।
जरीन खान की याद में जुटे सितारे
इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं। इनमें ऋतिक रोशन, सबा आजाद, मलाइका अरोड़ा, जैकी श्रॉफ, हेलेन, ईशा देओल, सलीम खान, रानी मुखर्जी, फरदीन खान, नील नितिन मुकेश और एली गोनी जैसे सितारे शामिल थे। सभी ने जरीन खान को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
कब हुआ था जरीन खान का निधन?
बता दें कि 7 नवंबर 2025 को जरीन खान का निधन हुआ था। उसी दिन मुंबई के जुहू श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था। बेटे जायद खान अपनी मां को विदाई देते समय भावुक नजर आए थे। उनके जाने से परिवार टूट गया है और इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 11 November 2025 at 08:35 IST