Mera Layari: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से बौखलाया पाकिस्तान, अब दिखाएगा ल्यारी की कहानी, सरकार ने अनाउंस की फिल्म
Dhurandhar vs Mera Layari: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा है। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अब ल्यारी की कहानी दिखाने के लिए अपनी एक फिल्म अनाउंस की है, जिसका नाम है 'मेरा ल्यारी'। इसमें ल्यारी का सच दिखाने की बात कही गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pakistan announces Mera Layari film: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद से ही खूब सुर्खियों में बनी हुई है। एक ओर दुनियाभर में धूम मचा रही है, तो दूसरी तरफ हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर हड़कंप मचा है। 'धुरंधर' से बौखलाए पाकिस्तान ने अब एक फिल्म अनाउंस कर दी है, जिसमें वो कराची शहर के इलाके ल्यारी की कहानी दिखाएगा, जिससे 'धुरंधर' में इसके चित्रण को गलत साबित किया जा सके।
पाकिस्तान ने धुरंधर के बाद जो फिल्म अनाउंस की है, उसका नाम 'मेरा ल्यारी' है। इस फिल्म को अगले ही महीने यानी जनवरी, 2026 में रिलीज भी कर दिया जाएगा। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ इसके दो पोस्टर भी जारी हुए है।
पाकिस्तान दिखाएगा ल्यारी की कहानी
पाकिस्तान की सिंध विधानसभा के सदस्य और सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए X पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें वो लिखते हैं, "भारतीय फिल्म 'धुरंधर' पाकिस्तान के खिलाफ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के नेगेटिव प्रोपेगेंडा का एक और उदाहरण है। इसमें खासकर ल्यारी को टारगेट किया गया है। ल्यारी में हिंसा नहीं है- यह संस्कृति, शांति, क्षमता और साहस का प्रतीक है। अगले महीने 'मेरा ल्यारी' रिलीज होगी और ये ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी, जो शांति, समृद्धि और गौरव है।"
'इन्हें धुरंधर चुभती है, क्योंकि...'
पाकिस्तान की ओर से इस फिल्म की अनाउंसमेंट होते ही कई नेटिजंस ने इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने कहा, "यह कितनी अजीब बात है कि पाकिस्तान हर असहज सच को प्रोपेगेंडा कहता है। अगर धुरंधर उन्हें चुभती है, तो शायद इसलिए क्योंकि यह उन सच्चाइयों को दिखाती है जिन्हें वे छिपाना चाहते हैं। एक काउंटर फिल्म बनाने से दशकों से ल्यारी का गैंग्स, हथियारों और आतंकवाद के एक्सपोर्ट का पर्याय होना खत्म नहीं हो जाएगा। वो कहानी बॉलीवुड ने नहीं लिखी थी, खुद पाकिस्तानी सरकार ने लिखी थी।"
Advertisement
दूसरे ने कहा, "पाकिस्तान के लोग इतने बेवकूफ क्यों हैं? ये लोग डॉक्यूमेंटेड सबूतों को मानने से मना कर देते हैं। आपके पुराने और मौजूदा नेताओं के इंटरव्यू हैं जिनमें उन्होंने आतंकवाद को पनाह देने की बात कबूल की है। अजमल कसाब पाकिस्तानी था। डेविड हेडली पाकिस्तानी था। हाफिज सईद, मसूद अजहर पाकिस्तान में छिपे हुए हैं। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में एक बड़ी आर्मी सेटलमेंट के पास छिपा हुआ था। और फिर भी आप लोग विक्टिम कार्ड खेलते हैं? दुनिया में हर आतंकवादी हमले का पाकिस्तान से सीधा या अप्रत्यक्ष लिंक है। विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो, अपना घर साफ करो।"
वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार हुई धुरंधर की कमाई
बात ‘धुरंधर’ की करें तो ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। फिल्म भारत में 300 करोड़ कमाने में करीब पहुंच गई। वहीं वर्ल्डवाइड 'धुरंधर' की कमाई 400 करोड़ को पार कर चुकी है।