अपडेटेड 10 November 2025 at 07:19 IST
Box Office Collection Day 3: यामी गौतम और इमरान हाशमी की 'हक' का शानदार रहा वीकेंड, कैसा रहा सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' का हाल?
Haq vs Jatadhara: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर 'हक' की कमाई लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' का बुरा हाल है। वहीं 20 दिन पहले रिलीज हुई फिल्में भी कमाल कर रही हैं। जानते हैं संडे को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का कैसा हाल रहा?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Box Office Report: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर 'हक' दर्शकों की खूब तारीफें बटोर रही है। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ता नजर आ रहा है।
फिल्म को मिली धीमी शुरुआत के बाद इसने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी। दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' बुरी तरह से पिटती नजर आ रही है। वीकेंड का भी इसकी कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ता।
वहीं, 20 दिनों पहले रिलीज हुई फिल्में अब भी धमाल मचाती नजर आ रही है।
'हक' की लगातार बढ़ रही कमाई
सबसे पहले बात 'हक' की करें तो इमरान और यामी की यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी है। फिल्म को खूब सराहना मिल रही है। 'हक' को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत मिली थी। पहले दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई दोगुनी से भी ज्यादा हो गई। शनिवार (8 नवंबर) को 'हक' ने 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार (9 नवंबर) को भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कारोबार किया है। कुल 3 दिनों में 8.85 करोड़ कमा लिए हैं।
Advertisement
'जटाधरा' का बुरा हाल
वहीं, दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की 'जटाधरा' भी 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 2 दिनों में महज 2.14 करोड़ रुपए ही कमाए थी। तीसरे दिन भी 'जटाधरा' खास कमाल नहीं कर पाई। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक डे 3 पर फिल्म ने 99 लाख रुपए का कारोबार ही कर पाई है।
'द गर्लफ्रेंड' का कैसा रहा परफॉर्मेंस?
इन दोनों फिल्मों के साथ रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' भी 7 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी। दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ रुपए बटोरे थे। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों तीसरे दिन 'द गर्लफ्रेंड' ने 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने तीन दिनों में 6.80 करोड़ का कारोबार किया है।
Advertisement
अब भी नोट छाप रही 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत'
'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। दोनों ही फिल्में अबतक अच्छा खासा कारोबार कर रही हैं। तीसरे रविवार और 20वें दिन 'थामा' ने 1.65 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अबतक 131.05 करोड़ रुपये बटोर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 20वें दिन 1.50 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म अबतक 74.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 10 November 2025 at 07:19 IST