अपडेटेड 14 January 2026 at 16:24 IST

‘मुसलमान होते हुए भी कट्टरपंथी इस्लामवाद को…’, ईरान हिंसा पर ‘मस्ती 4’ एक्ट्रेस का लिखा नोट क्यों हो रहा वायरल?

Elnaaz Norouzi on Iran Protest: ईरान में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी ने भी ईरान हिंसा पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो खुद कभी कट्टरपंथी इस्लामवाद को स्वीकार नहीं करेंगी।

Follow : Google News Icon  
Elnaaz Norouzi on Iran Protest
Elnaaz Norouzi on Iran Protest | Image: AP, instagram

Elnaaz Norouzi on Iran Protest: ईरान के हालात दुनिया से छिपे नहीं हैं। ये देश पिछले लगभग 15 दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है। सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब ईरान में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी ने भी ईरान हिंसा पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो खुद कभी कट्टरपंथी इस्लामवाद को स्वीकार नहीं करेंगी। 

एल्नाज नोरौजी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे ईरानी लोगों के सपोर्ट में पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक नोट साझा करते हुए लिखा है कि कैसे आस्था को कभी भी उग्रवाद या दमन से नहीं जोड़ना चाहिए।

ईरान हिंसा पर एल्नाज नोरौजी का पोस्ट

एल्नाज नोरौजी अपने नोट में लिखती हैं कि "कैसे आप मुसलमान होते हुए भी कट्टरपंथी इस्लामवाद को रिजेक्ट कर सकते हैं। आस्था और उग्रवाद एक चीज नहीं है। मैं जन्म से मुसलमान हूं, लेकिन मैं धर्म के नाम पर किए गए अत्याचार या अन्याय का कभी सपोर्ट नहीं करूंगी।" 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि अपने धर्म का पालन करने का मतलब ये नहीं होता कि आप अपने समुदाय को परफेक्ट मान लें। बल्कि इसका मतलब है कि जो गलत है उसे सामने लाने की हिम्मत आए। एल्नाज ने इस बात पर जोर दिया कि मानवता सबसे ऊपर है। वो हर धर्म के अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों से मिली हैं और कुछ बुरे लोग पूरे धर्म को बेकार नहीं बनाते।

Advertisement

'ईरानी किसी धर्म के खिलाफ विद्रोह नहीं कर रहे'

‘मस्ती 4’ एक्ट्रेस ने अंत में लिखा कि ‘राजनीति को धर्म से अलग रखा जाना चाहिए और सच्चाई के लिए मिलकर लड़ना चाहिए। मानवता के साथ खड़े हों। यह दमन का बचाव करने से हमेशा बेहतर साबित होगा’। 

इस नोट को साझा करते हुए एल्नाज ने कैप्शन में लिखा- “ईरानी किसी धर्म के खिलाफ विद्रोह नहीं कर रहे हैं। वे एक ऐसे शासन के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं जिसने जिंदगी के हर पहलू को कंट्रोल करने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन हम किसी भी धर्म द्वारा शासित नहीं होना चाहते”।

Advertisement

ये भी पढे़ंः अपनी पत्नी को धोखा दे रहे करण औजला? इंफ्लुएंसर ने लगाया अफेयर का आरोप, तो सिंगर की वाइफ ने तोड़ी चुप्पी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 January 2026 at 16:24 IST